FEATUREDउत्तर प्रदेशक्राइमसोनभद्र
Sonebhadra: पिपरी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के प्रकरण में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पोल खोल सोनभद्र
(दिनेश पाण्डेय)
जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पिपरी पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-178/2022 धारा 419,420,468,471,493,328,354(ग),506, 376 भादवि व 5(एल)/6 पाक्सो अधिनियम से सम्बन्धित एक नफर वांछित अभियुक्त विकास सिंह उर्फ विक्की सिंह पुत्र स्व0 सुरेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम नेवादा कला,
थाना अन्तू, जिला प्रतापगढ़ उ0प्र0, हाल पता C/O राकेश सिंह ग्राम भावलपुर थाना अन्तू जिला प्रतापगढ़, 301 जलाराम सोसाइटी तुलसी धाम अपार्टमेन्ट कोसाड अमरौली, जिला सुरत गुजरात, उम्र करीब 26 वर्ष को मुखबीरी सूचना पर मुर्धवा तिराहा से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी ।