The Night Manager : अनिल कपूर के घर में आदित्य रॉय ने मारी एंट्री

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर की वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ का ट्रेलर जारी हो गया है। ट्रेलर में अनिल कपूर एकदम अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं, तो आदित्य भी शानदार लग रहे हैं। ‘द नाइट मैनेजर’ हॉलीवुड की इसी नाम से बनी सीरीज का रीमेक है, जो एक नॉवेल की कहानी पर आधारित है। अनिल और आदित्य के साथ इस स्पाई थ्रिलर के ट्रेलर को बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है।
‘द नाइट मैनेजर’ के ट्रेलर की शुरुआत आदित्य रॉय कपूर के खुद को बर्फ से बचने की कोशिश करने के साथ होती है। इसके बाद परिचय अनिल कपूर के शैलेंद्र ‘शैली ‘रूंगटा से होता है, जो एक आर्म्स डीलर है और इंडियन इंटेलिजेंस के राडार पर है।
लेकिन उसे इस बात का यकीन है कि वह कभी पकड़ में नहीं आएगा। फिर उसके परिवार में आदित्य की एंट्री होती है। आदित्य यानी शान सेनगुप्ता एक सीक्रेट एजेंट हैं जो होटल में नाइट मैनेजर के पद पर काम करता है।