AutoFEATUREDTech

2 मिनट लेट ट्रॉयल के दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस हुई ,दो कर्मचारी रेलवे के सस्पेंड

केरल में वंदे भारत एक्सप्रेस के पहले ट्रायल रन के दौरान दो मिनट की देरी करने वाले दो कर्मचारी सस्पेंड हो गए हैं। उनके खिलाफ भारतीय रेलवे ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनसार सेमी-हाई स्पीड ट्रेन पीरवोम स्टेशन पर दो मिनट ज्यादा रुकी थी, क्योंकि सिगनलर ने वेनाड एक्सप्रेस को पहला संकेत दिया।

 

 

इसके बाद ट्रेन को यू-टर्न भी लेना पड़ा। दरअसल, ट्रायल रन के दौरान वेनाड एक्सप्रेस और वंदे भारत, दोनों ट्रेन एक ही समय में पिरावोम स्टेशन पर पहुंची थी। जानकारी के मुताबिक अधिक यात्री होने के कारण वेनाड एक्सप्रेस को हरी झंडी दे दी गई। इस वजह से वंदे भारत ट्रेन दो मिनट लेट हो गई। खबर के मुताबिक इसके बाद रेलवे ने अपने दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया था।

 

 

हालांकि, श्रमिक संघों के हस्तक्षेप के बाद निलंबन रद्द कर दिया गया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के एक नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भले ही लॉन्चिंग को गति देने की कोशिश कर रही है, लेकिन वंदे भारत एक्सप्रेस को अपेक्षित गति नहीं मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सिल्वरलाइन परियोजना के लिए केंद्र से मंजूरी की आवश्यकता है और इसके लिए चर्चा जारी रहेगी।

 

 

वंदे भारत में तेजी लाने के लिए भारतीय रेलवे केरल में सिग्नलिंग और रेल बुनियादी ढांचे में काफी सुधार करने की प्लानिंग तैयार कर रहा है। माना जा रहा है कि वंदे भारत ट्रेन के समय पर ट्रैक के नवीनीकरण और पुरानी सिग्नलिंग प्रणाली के रिनोवेशन के लिए केरल की लंबे समय से चली आ रही जरूरते पूरी होंगी।

 

 

 

जैसे-जैसे ट्रैक के मोड़ सीधे होंगे और आवश्यक रेलों को रिलोकेट किया जाएगा, वैसे-वैसे अन्य ट्रेनों की गति भी बढ़ेगी। सरकार के अनुसार, डबल डिस्टेंस सिग्नलिंग सिस्टम और ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम, जो लोको पायलटों को ब्रेकिंग के लिए अतिरिक्त समय देकर मदद करेगा, गति को भी बढ़ा देगा।

[URIS id=12776]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button