AutoFEATUREDTechदिल्ली

अता की गई ईद की नमाज दिल्ली की जामा मस्जिद में

भारत समेत दुनिया भर में ईद का त्यौहार मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी इस त्यौहार की रौनक देखी जा रही है। ईद के मौके पर दिल्ली के जामा मस्जिद लोग इकठ्ठा हुए और ईद की नमाज अता की गई।

 

 

दिल्ली में ईद को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है।यहां पुलिस चप्पे चप्पे पर मौजूद है और कड़ी निगरानी कर रही है।दिल्ली के जामा मस्जिद,निजामुद्दीन दरगाह फतेहपुरी मस्जिद जामिया मिल्लिया इस्लामिया मस्जिद और मस्जिद बाबुल इल्म जैसे कई मस्जिद, दरगाह और ईदगाह हैं,जहां सालों से ईद की नमाज अता की जा रही है।

 

 

ईद से पहले कल अलविदा जुम्मे की नमाज भी अता की गई और आज देश भर में ईद का त्यौहार मनाया जा रहा है। बता दें कि भारत में रमजान के पाक महीने की शुरुआत 24 मार्च 2023 को हुई थी।

 

 

ये इस्लामिक कैलेंडर का नवां महीना होता है। इस तरह 29वें रोजे के बाद इस्लामिक चंद्र कैलेंडर के 10वें महीने जिसे शव्वाल कहा गया है।उसके पहले दिन ईद मनाई जाती है।

[URIS id=12776]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button