
भगवान परशुराम की जयंती पर शनिवार को गुफा मंदिर के कार्यक्रम में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा। वर्तमान के सनातनी को शस्त्र और शास्त्रद्ध दोनों की जरूरत हैं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि दादा परशुराम सिर्फ ब्राह्मणों के नहीं है। दादा परशुराम दुनिया में रहने वाले जीवों के हैं। जिन्होंने पूरे विश्व के कल्याण के लिए हाथ में फरसा उठाया।
लोग कहते है कि दादा परशुराम ने भूमि को 21 बार क्षत्रिय विहीन की। आज हमने देखा कौन ब्राह्मण, कौन क्षत्रिय, कौन वैश्य, कौन सेवक। आज तो सब सनातनी नजर आ रहे है। यहां एक एक सनातनी हिंदू बैठा है। शास्त्री ने कहा कि दादा परशुराम ने उन क्षत्रीय का वध किया, जो धर्म के विरुध थे। माता-बहनों पर अत्याचार करते थे। ऐसे आतताईयों का अंत करके धर्म की स्थापना की।
उन्होंने कहा कि शास्त्र और शास्त्र में ज्यादा अंतर नहीं है। सिर्फ एक डंडे का अंतर है। रामचरित्र मानस में हनुमान जी शास्त्र और अंगद जी शस्त्र हैं। वर्तमान में भारतीय हिंदूओं को भी शस्त्र और शास्त्र दोनों की आवश्यकता है। सनातनियों को भी दोनों की आवश्यकता है। माला और भले की। भाला मारने के लिए नहीं आत्मरक्षा के लिए। हमारे तो देवी और देवता माला और भाला रखते है।
जल्द भोपाल में कथा करेंगे
अक्षयोत्सव 2023 कार्यक्रम में बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी शामिल हुए। वे विशेष विमान से एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से गुफा मंदिर तक जगह-जगह उनका स्वागत हुआ।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि धर्म और शास्त्र दोनों की आवश्यकता है। हम यहां प्रवचन सुनाने नहीं आए हैं, हम तो भोपालवासियों के दर्शन करने आए हैं। शीघ्र ही भोपाल में कथा करेंगे। बालाजी की कृपा हुई तो भारत हिंदू राष्ट्र होगा। जातिवाद का नाता तोडऩा होगा और हम सबको एक होना पड़ेगा।