AutoFEATUREDTech

गृहयुद्ध होने से सूडान में परेशानी में कोल्ड ड्रिंक्स कंपनियों

सूडान में गृहयुद्ध छिड़ने के बाद से हालात बिगड़े हुए हैं। एक हफ्ते से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन स्थिति कंट्रोल में नहीं है। इस गृहयुद्ध से केवल सूडान नहीं बल्कि पूरी दुनिया सकते में हैं। इस लड़ाई ने कोल्ड ड्रिंक्स कंपनियों की मुश्किल बढ़ा दी है। स्थिति ऐसी हो गई है कि कोल्ड ड्रिंक्स कंपनियों को अपने प्रोडक्शन और सप्लाई बाधित होने की चिंता सता रही है। सूडान की लड़ाई ने पेप्सीको और कोल्ड ड्रिंक्स की मुश्किलें बढ़ा दी है।

 

 

सूडान की लड़ाई से सप्लाई चेंज में बाधा पहुंच रही है। सूडान गम अरेबिक का सबसे बड़ा उत्पादक और सप्लायर है। सूडान में पाए जाने वाले अकेसिया ट्री से खास तरह का गोंद मिलता है। ये गम अरेबिक सॉफ्ट ड्रिंक्स, सोडा, कैंडी, मेकअप प्रोडक्ट्स का मुख्य सामना है। 70 फीसदी से अधिक गम अरेबिक या आम भाषा में कहें तब गोंद की सप्लाई सूडान करता है।

 

अकेसिया ट्री सूडान के साहेल रीजन में पाया जाता है। सूडान में सेना और अर्धसैनिक बल के बीच चल रही लड़ाई में इस क्षेत्र को काफी नुकसान पहुंच रहा है। गम अरेबिक की सप्लाई बाधित हो रही है। पेप्सी और कोका कोला जैसी सॉफ्ट ड्रिक्स कंपनियों को अब डर रहा सता है कि गोंद की सप्लाई बाधित होने से प्रोडक्शन पर असर ना पड़े। सूडान में लगतार बढ़ रही असुरक्षा के बीच गम अरेबिक पर निर्भर कंपनियों की चिंता बढ़ गई है।

 

खासकर कोका कोला और पेप्सिको जैसे सॉफ्ट ड्रिंक्स कंपनियों को सप्लाई चेन बाधित होने का डर सता रहा है। इन कंपनियों के पास तीन से छह महीने के बीच तक का स्टॉक बचा है। ये लड़ाई कब तक चलेगी इसका कुछ बता नहीं है। इसके बाद सूडान में जारी जंग के कारण कंपनियों को प्रोडक्शन बाधित होने का खतरा मंडरा रहा है। सॉफ्ट ड्रिंक्स के मुख्य पदार्थ की सप्लाई अगर रुकती है, तब कोल्ड ड्रिंक्स का प्रोडक्शन बाधित होना तय है।

 

गर्मी जो की सॉफ्ट ड्रिंक्स मार्केट के लिए बूस्ट का काम करता है, इस वक्त में सप्लाई बाधित होने पर बेवरेज इंडस्ट्री की मुश्किल बढ़ सकती है। गम अरेबिक के सप्लायर्स मोहम्मद अलनूर के मुताबिक सूडान में लड़ाई के कारण रास्ते बंद हो चुके हैं। वहां से सामान लाना मुश्किल हो रहा है। सप्लायर्स को मुश्किलें हो रही है। वहीं मुंबई स्थित सप्लायर्स जिगनेश दोशी कहते हैं कि बायर्स और सप्लायर्स दोनों टेंशन में है।

 

 

उन्हें पता नहीं चल रहा कि स्थिति कब सामान्य होगी। सूडान से आने वाला गोंद यानी गम अरेबिक सॉफ्ट ड्रिंक, कैंडी, सोडा जैसे प्रोडक्ट के मैन्युफैक्चरिंग के लिए मुख्य सामग्री के तौर पर काम करता है। इसकी कीमत करीब 3000 डॉलर प्रति टन होती है। घटिया क्वालिटी के गोंद कहीं भी मिल जाते हैं, लेकिन सबसे बेस्ट गम अरेबिक सूडान में ही पाया जाता है। खासकर सूडान, साउथ सूडान में ये खास पेड़ अकेसिया ट्री पाए जाते हैं। इन पेड़ों के तने और जड़ों में खास तरह का गोंद पाया जाता है।

[URIS id=12776]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button