AutoFEATUREDTech

पीएम मोदी ने कहा द केरला स्टोरी का जिक्र कर हमेशा खड़ी रहती हैं कांग्रेस आंतकी प्रृवत्ति के साथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बेल्लारी में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने फिल्म द केरला स्टोरी का जिक्र कर कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा, ऐसी ही आतंकी साजिश पर बनी फिल्म केरला स्टोरी की इन दिनों काफी चर्चा है। कहते हैं, केरला स्टोरी सिर्फ एक राज्य में हुई आतंकी साजिशों पर आधारित है।

 

 

देश का इतना खूबसूरत राज्य, जहां के लोग इतने परिश्रमी और प्रतिभाशाली होते हैं, उस केरला में चल रही आतंकी साजिश का खुलासा इस फिल्म में किया गया है। पीएम मोदी ने कहा, बम-बंदूक और पिस्तौल की आवाज सुनाई देती है, लेकिन समाज को भीतर से खोखला करने की आतंकी साजिश की कोई आवाज नहीं होती। कोर्ट तक ने आतंक के इस स्वरुप पर चिंता जाता चुका हैं।

 

 

लेकिन देश का दुर्भाग्य देखिए कि कांग्रेस आज समाज को तहस-नहस करने वाली इस आतंकी प्रवृत्ति के साथ खड़ी दिख रही है। इतना ही नहीं, ऐसी आतंकी प्रवृत्ति वालों से कांग्रेस, पिछले दरवाजे से राजनीतिक सौदेबाजी तक कर रही है। कर्नाटक के लोगों को इसकारण कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत है। ये लोग फिल्म पर रोक लगाने की कोशिश कर रहे हैं। जब मैं कांग्रेस को ऐसा करते देखता हूं, तब मुझे आश्चर्य होता है|

 

 

पीएम मोदी ने कहा, कर्नाटक को देश का नबर-1 राज्य बनाने के लिए कानून व्यवस्था सबसे प्रमुख आवश्यकता है। कर्नाटक का आतंकवाद से मुक्त रहना उतना ही जरूरी है। भाजपा हमेशा आतंकवाद के खिलाफ कठोर रही है। लेकिन जब भी आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई होती है, कांग्रेस के पेट में दर्द होता है। कांग्रेस आतंकवाद पर बनी फिल्म का विरोध कर रही है और आतंकी प्रवृतियों के साथ खड़ी है।

 

 

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने वोट बैंक के लिए आतंकवाद का बचाव करना शुरू कर दिया है। वोट बैंक के डर की वजह से आज कांग्रेस आतंकवाद के खिलाफ एक शब्द बोलने की भी हिम्मत खो चुकी है। वोट बैंक की इसी राजनीति की वजह से कांग्रेस ने आतंकवाद को पाला-पोषा और उस आंतक को पनाह दी।

 

 

पीएम मोदी ने कहा, अभी सूडान में गृहयुद्ध की स्थिति है, कहीं से गोली चलती थी कहीं से भी बम फूटता था। घर से बाहर निकलना मुश्किल था। हमारे हजारों भारतीय भाई-बहन सूडान में फंस गए थे और उसमें हमारे कर्नाटक के भी सैकड़ों भाई-बहन थे। उन्होंने कहा, सूडान की स्थिति ऐसी है कि बड़े-बड़े देशों ने भी अपने नागरिकों को वहां से निकालने से मना कर दिया था। बावजूद इसके हमने अपनी पूरी वायुसेना लगा दी, नौसेना को खड़ा कर दिया। हमने मां कावेरी के आशीर्वाद से ऑपरेशन कावेरी चलाकर अपने भारतीय भाई-बहनों को वापस लाए।

 

 

प्रधानमंत्री मोदी ने फिर कांग्रेस को बजरंग दल पर बैन के मुद्दे पर घेरा। पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए फर्जी नैरेटिव गढ़ती है और सर्वे छपवाती है। वे राज्य में मतदाताओं को गुमराह करने का प्रयास करते हैं। कांग्रेस का घोषणापत्र तुष्टीकरण के लिए है, इसमें प्रतिबंधों का जिक्र है। कर्नाटक के लोग उनकी (कांग्रेस) तुष्टीकरण की राजनीति देख रहे हैं। कांग्रेस के लोगों को पसंद नहीं आ रहा कि मैं बजरंग बली का आह्वान कर रहा हूं।

[URIS id=12776]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button