AutoFEATUREDTechबिहार

दूल्हा-दुल्हन की दर्दनाक मौत शादी के कुछ घंटे बाद

नालंदा जिले में शादी के कुछ घंटे बाद ही दूल्हा-दुल्हन की एक साथ दर्दनाक मौत हो गई। इससे दो परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। जिस कार में दूल्हा अपनी दुल्हन को ले जा रहा था उसे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी और दूल्हा-दुल्हन की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें दूल्हे का बहनोई गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रैक्टर सहित फरार हुए चालक तलाश शुरू कर दी है।

 

 

यह घटना नालंदा के पुरैनी गांव के पास की है। शुक्रवार को गिरियक के सतौआ गांव के रहने वाले कारू चौधरी की बेटी पुष्पा कुमारी (20) की शादी नवादा के महराना गांव के रहने वाले श्याम कुमार (27) के साथ हुई थी। शनिवार को पुष्पा को विदा किया गया था। इनोवा कार में श्याम अपनी दुल्हन पुष्पा और बहनोई के साथ अपने गांव महाराना के लिए निकला था।

 

 

दोपहर करीब 3-4 बजे के बीच उनकी गाड़ी पुरैनी गांव के पास पहुंची ही थी कि तभी रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इसके कारण कार सड़क से नीचे उतर गई। श्याम और पुष्पा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। श्याम का बहनोई और कार का ड्राइवर इस बुरी तरह से घायल हो गए।

 

 

 

जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन के शव को मर्चुरी भिजवाया और गंभीर घायल बहनोई को इलाज के लिए विम्स में भर्ती कराया। कार को टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर सहित फरार हो गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बारे में जैसे ही परिवारों को जानकारी मिली तो वहां मातम छा गया।

 

एक ही पल में खुशियां गम में बदल गईं। लोगों का कहना था कि हमने तो बेटी को खुशी-खुशी विदा किया था, क्या पता था कि ऐसा कुछ हो जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि सतौआ में हर दिन बड़े पैमाने पर अवैध बालू का खनन होता है। रेत खनन करने वाले लोग ट्रैक्टर से रेत भरकर तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाते हुए सड़क से निकलते हैं।

[URIS id=12776]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button