
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय शिपिंग व्यवसाय मे दुनिया की सबसे बड़ी शिपिंग कंपनी, गेटिक शिप मैनेजमेंट के पास 2021 में केवल 2 टैंकर थे।अप्रैल 2023 में इस कंपनी के पास 58 जहाजों का बेड़ा बताया जा रहा है। जिसकी अनुमानित कीमत 1।6 बिलियन डालर बताई जा रही है।
रूस और यूक्रेन के बीच में जबसे युद्ध हो रहा है। उसके बाद यह कंपनी रूस से लाखों बैरल क्रूड आयल एक्सपोर्ट कर चुकी है। अंतरराष्ट्रीय जगत में इस कंपनी की बड़ी चर्चा हो रही है। इस कंपनी के स्वामित्व को लेकर रहस्य बना हुआ है।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस कंपनी का कारपोरेट रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है।कंपनी का रजिस्टर्ड पता बुएना विस्टा शिपिंग के साथ,मुंबई के एक सुनसान पड़े माल का बताया जा रहा है।
बुएना विस्टा शिपिंग कंपनी ने 2 साल पहले 100000 डॉलर मूल्य के संपत्ति की सूचना दी थी।अमेरिका द्वारा रूस पर लगाए गए प्रतिबंध के बाद, भारत ने रूसी तेल के आयात को बढ़ाने का विकल्प चुना था। यह कंपनी रूस से तेल आयात करने के लिए बनाई गई थी।
2 साल के अंदर यह कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लंदन स्थित समुद्री बाजार की खुफिया फर्म वेसल्स वैल्यू द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के अनुसार,गेटिक के पास मार्च 2022 से 61 पुराने तेल टैंकरों का बेड़ा है।इसमें अधिकांश जहाज 15 साल पुराने बताए जा रहे हैं।
भारत में 31 मार्च को यह कंपनी निर्यातक के रूप में पंजीकृत है। लेकिन इसकी डिटेल जानकारी अधिकारिक रूप से पंजीकृत नहीं है। जिसके कारण यह पता नहीं चल पा रहा है,कि बुएना विस्टा शिपिंग का मालिक कौन है। इस कंपनी का इतनी तेजी के साथ कैसे विस्तार हुआ।
इस बात को लेकर अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिप ब्रोकर, तेल कारोबारी और विश्लेषक इस कंपनी को लेकर काफी जिज्ञासु हो रहे हैं।सबसे बड़ी आश्चर्य की बात यह है, कि रजिस्टार आफ कंपनी के डेटाबेस में, इस कंपनी का कोई रिकॉर्ड नहीं है। इस कंपनी की एक वेबसाइट है।जो निर्माणाधीन है, वेब पेज पर लॉन्चिंग सून का संदेश फ्लैश हो रहा है।
अमेरिका द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद, रूस से बड़े पैमाने पर कच्चा तेल निर्यात किया जा रहा है। मीडिया में यह भी चर्चा है, कि रूस के तेल दिग्गज के साथ इसका संबंध है। मीडिया में बताया गया है, कि गेटिक के पास वित्तीय कारोबार और लेनदेन के लिए वैश्विक पहचान कोड है। इस कंपनी के साथ मुंबई के भांडुप में नेप्चून मैग्नेट माल में कार्यालय होने की बात भी कही जा रही है।
यह भी दावा किया जा रहा है, कि गेटिक, मुंबई स्थित बुएना विस्टा शिपिंग की शाखा के रूप में कार्यरत है। पिछले 2 वर्षों में इस कंपनी ने इतनी तेजी के साथ प्रगति की है,कि यह अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में चर्चा का विषय है।मीडिया में इसके बारे में आधी अधूरी जानकारी मिल रही है। जिसकी पुष्टि कर पाना संभव नहीं है।