
पोल खोल चंडीगढ़
(मनोज शर्मा)
चंडीगढ़ के पूर्व सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्य पाल जैन ने कल सायं पंजाब राज भवन में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की।
जैन ने राजनाथ सिंह से चंडीगढ़ के कई मुद्दों पर चर्चा की तथा उनके शीघ्र समाधान का आग्रह किया।
जैन ने रक्षामंत्री से, इस क्षेत्र से जुडे़ रक्षा मंत्रालय के कई कानूनी विषयों पर भी बातचीत की तथा उनको वस्तुस्थिति की जानकारी दी।
राजनाथ सिंह ने जैन की बात बड़े ध्यान से सुनी तथा उन पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।