AutoFEATUREDTechचंडीगढ़

निधन पूर्व केन्द्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया का

हरियाणा के अंबाला से तीन बार के भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया का गुरुवार को यहां पीजीआई अस्पताल में निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। कटारिया आधी सदी से अधिक समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े हुए थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है।

 

 

 

उनका निमोनिया का इलाज चल रहा था। कटारिया ने अपने कार्यकाल के दो साल बाद जुलाई 2021 में केंद्रीय राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में, कटारिया ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी शैलजा को अंबाला (सुरक्षित) सीट से लगभग 3.42 लाख मतों के अंतर से 57 प्रतिशत वोट हासिल करके हराया था।

 

 

 

कटा‎रिया इससे पहले 1999 और 2014 में अंबाला लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। 2004 और 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्हें दो बार कुमारी शैलजा से हार का सामना करना पड़ा था। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कटारिया के निधन पर शोक व्यक्त किया। पंचकूला में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

[URIS id=12776]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button