AutoFEATUREDTechचंडीगढ़

कब होंगे ब्राह्मण सुरक्षित ? : महंत मनोज शर्मा

पोल खोल चंडीगढ़

महंत मनोज शर्मा ने कहा कि इतिहास को खंगाल कर देख लो मुगल राज से लेकर अंग्रेज राज तक और 1947 से लेकर आज तक, सबसे ज्यादा ब्राह्मणों पर ही अत्याचार हुए हैं ,ब्राह्मणों का ही कत्ल किया गया है। किसी भी हिंदू संगठन ने खुलकर आवाज नहीं उठाई, भारत देश के किसी भी कोने में सुरक्षित नहीं है ब्राह्मण।

 

कोई अपनी राजनीति चमकाने के लिए कोई अपने संगठन को चमकाने के लिए सिर्फ और सिर्फ ब्राह्मणों को ही टारगेट करता है। जब किसी ब्राह्मण को जान का खतरा होता है तब कोई भी संगठन सामने नहीं आता लेकिन उसका कत्ल हो जाने के बाद अपनी राजनीति चमकाने के लिए सभी श्रद्धांजलि देना शुरू कर देते हैं।

 

कई सालों से ब्राह्मणों के खिलाफ चल रही है बहुत बड़ी साजिश, ब्राह्मण किसी भी फील्ड में हो उसको डराया, धमकाया जाता है और किसी ना किसी साजिश के तहत या तो फसाया जाता है नहीं तो उसका कत्ल कर दिया जाता है।

 

अगर आप मुगल राज से लेकर अंग्रेज राज और 1947 से लेकर आज तक का डाटा उठाकर देखोगे तो आपको पता लग जाएगा हिंदुओं के जितने भी कत्ल हुए उसमें से सबसे ज्यादा ब्राह्मणों के हुए हैं। आखिर कब होंगे ब्राह्मण सुरक्षित ? भारत देश से पूछ रहा है ब्राह्मण समाज।

[URIS id=12776]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button