AutoFEATUREDTech

सीएम सुक्खू कांगड़ा पहुंचे

प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज अपने नौ दिवसीय कांगड़ा प्रवास पर धर्मशाला पहुंचे। इससे पहले कांगडा एयरपोर्ट पर प्रदेश के कृषि मंत्री चौधरी चंदर कुमार की अगुवाई में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, सीपीएस आशीष बुटेल, विधायक सुधीर शर्मा, रघुवीर बाली, केवल सिंह पठानिया, यादविंद्र गोमा, भवानी सिंह पठानिया , जिला कांगड़ा के कांग्रेस नेताओं ने सीएम का यहां पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया।अगले नौ दिनों तक कांगडा से ही हिमाचल सरकार चलेगी।

 

 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 23 से 31 मई, 2023 तक कांगड़ा जिला के प्रवास पर रहेंगे। इस अवधि के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे, परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे तथा जन जनसमस्याएं सुनेंगे। सुक्खू आज धर्मशाला में पर्यटन विकास से संबंधित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री 24 मई को धर्मशाला में विभिन्न विभागों तथा पर्यटन से संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे।

 

सुखविंदर सिंह सुक्खू 25 मई को धर्मशाला में सार्वजनिक परिवहन के लिए इलेक्ट्रिक बसों को हरी झण्डी दिखाएंगे तथा मैक्लोडगंज बस अड्डे का भूमि पूजन भी करेंगे। वह ढगवार दुग्ध संयंत्र तथा धौलाधार जैव विविधता पार्क का दौरा करने के उपरांत जनसमस्याएं सुनेंगे।

[URIS id=12776]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button