लाइफ स्टाइल
Hair Care Tip : बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए इस्तेमाल करें प्याज का रस

आज कल की बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल की वजह से लोगों के शरीर में कई तरह की समस्याएं सामने आ रहीं हैं। खान-पान में थोड़ा सा बदलाव सीधे आपके बालों पर असर दिखाता है। इसी के चलते आज हम आपको बताएंगे एक ऐसी चीज के बारे में जिसकी मदद से आप अपने बालों का स्ट्रांग बना सकते हैं। दरअसल, लोग बालों को मजबूत और शाइनी बनाने के लिए कई तरह के ट्रीटमेंट लेते हैं।
क्या आप जानते हैं कि, महज प्याज की मदद से आप ना सिर्फ अपने बालों को मजबूत बना सकते हैं बल्कि हेयर स्पा में खर्च होने वाले रुपयों को भी बचा सकते हैं। प्याज को बालों के लिए एक वरदान माना गया है, क्योंकि प्याज में पौटेशियम भरपूर मात्रा में मिलता है। इसमे मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स स्कैल्प और बालों से जुड़ी सभी समस्याओं को दूर करते हैं।