Makar Sankranti 2023 : मकर संक्रांति पर बनाएं तिल का स्वादिष्ट कप केक

आज मकर संक्रांति का त्योहार है, जिसे देश भर में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। प्रदेशों के हिसाब के इसके अलग-अलग नाम भी हैं। ऐसी मान्यता है कि आज के दिन तिल यानी की सेसमी सीड खाना काफी शुभ होता है। अगर हिंदु धर्म की बात करें तो यहां हर शुभ काम में तिल का इस्तेमाल होता है। मकर संक्रांति के दिन तिल मिलाकर कई तरह के खाने के सामान हर घर में बनते हैं। आमतौर पर घरों में तिल के लड्डू, गजक, बर्फी के साथ कई तरह की मिठाइयां बनती हैं।
आज जिस एक डिश के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वो सबसे अलग है। बड़ों के साथ-साथ बच्चे भी इसे बड़ा ही चाव से खाएंगे। इस डिश का नाम है तिल-रागी केक। केक का नाम सुनकर तो वैसे ही हर कोई खुश हो जाता है। ऐसे में अगर आप तिल से बना हेल्दी केक बच्चों को खिलाएंगी तो उनकी सेहत भी बनेगी और मन भी खुश हो जाएगा। आइए आपको तिल-रागी केक बनान का तरीका बताते हैं।