Yoga Tips : सूर्य नमस्कार के ये चार अभ्यास जीवन में लाएंगे सकारात्मक परिवर्तन

मानसिक और शारीरिक सेहत को स्वस्थ बनाए रखने के लिए नियमित योगाभ्यास की सलाह दी जाती है। योग शरीर को की तरह की बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। वैसे तो कई अलग अलग तरह के योगासन हैं जो शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत पर अलग-अलग असर करते हैं लेकिन इनमें सूर्य नमस्कार बेसिक और पहले चरण का आसान योगाभ्यास है।
सूर्य नमस्कार के लिए न तो किसी उपकरण की जरूरत होती है, न ही जगह या समय की सीमा होती है। सही तरीके से कहीं पर भी कभी भी सूर्य नमस्कार का अभ्यास करते सेहत के लिए अनगिनत फायदे पा सकते हैं।
हालांकि सूर्योदय के समय सूर्य नमस्कार करना सबसे बेहतर माना जाता है। सूर्य नमस्कार को करने से पहले शरीर को अच्छे से वार्म अप कर लेना चाहिए। चलिए जानते हैं सूर्य नमस्कार के अभ्यास का सही तरीका और सूर्य नमस्कार करने से पहले क्या करना चाहिए, ताकि कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिल सकें।