Sonebhadra: क्रय केन्द्रों पर किसान नदारद फिर भी हो रही है धान की खरीद भ्रष्टाचार चरम सीमा पर

पोल खोल सोनभद्र
पाण्डेय ने कहा कि धान खरीद की जांच कराई जाय व दोषियों पर सीघ्र कार्यवाई किया जाय
किसानों के हित में लड़ाई लड़ने वाले पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के नेता श्रीकांत त्रिपाठी तथा गिरीश पाण्डेय ने सामूहिक रूप से धान खरीद में बड़े भ्रष्टाचार को अंजाम दिए जाने का आरोप लगाते हुए धान खरीद केंद्रों पर खरीदे गए धान के सापेक्ष क्रय केन्द्रों से हालिंग के लिए राइस मिलों पर भेजे गए धान की भौतिक जांच कराने की मांग जिलाधिकारी सोनभद्र चन्द्र विजय सिंह से किया है। नेता द्वय ने कहा कि इस सत्र में किसानों के पास धान की पैदावार कम होने के कारण धान खरीद केंद्रों पर किसान नदारद हैं फिर भी रोज़ केन्द्रों पर धान की खरीद जारी है। जो किसी बड़े भ्रष्टाचार की संभावना की पुष्टि करता है।
यदि खरीदे गए धान के सापेक्ष धान का भौतिक सत्यापन केन्द्रों तथा मिलों पर मिलान कराते हुए करवा दिया जाये तो धान खरीद में बड़ा खेल सामने आयेगा ।
नेता द्वय ने इस संबंध में एक जनसूचना लगाकर जिला विपरण अधिकारी से खरीदे गए धान का ब्यौरा मांगा है।अब देखना है कि क्या ब्यौरा मिल सकता है कि नही।