Sidhi : गुजरात में भाजपा की प्रचंड जीत का जश्न मनाया भाजपाइयो ने

पोल खोल सीधी
भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुजरात विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक और प्रचंड बहुमत के साथ विजय श्री अर्जित करने के उपलक्ष में भाजपा पार्टी कार्यालय में शानदार आतिशबाजीऔर मिष्ठान वितरण के साथ एक दूसरे को नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद जिन्दाबाद के नारे के साथ शुभकामनाएं और बधाइयां देते हुए जश्न मनाया ।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य डा राजेश मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता अधिवक्ता यदुनाथ सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, देव कुमार सिंह चौहान, डॉ देवेंद्र त्रिपाठी, जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा, रमेश गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्रमणि दुबे, मोर्चा अध्यक्षों में पूनम सोनी, राकेश मोर्य, के के तिवारी, अजीत सिंह चंदेल लल्ला, मुनिराज विश्वकर्मा, निशा सिंह चौहान, महिमा तिवारी, अन्नू पांडे, पार्षद शुभा देवी, सोनवती जायसवाल, पुष्पेंद्र शुक्ला, अंबुज पांडे, पुनीत त्रिपाठी, रमेश सिंह, लल्लू भुजवा, एड प्रवीण पांडे, अभिषेक तिवारी, अजय गुप्ता, आशीष शुक्ला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी सामिल हुए।