Singrauli: कांग्रेस के हीमांचल प्रदेश के जीत पर जिला कांग्रेस सिंगरौली शहर ने मिठाई बांटकर मनाया जश्न

पोल खोल पोस्ट
सिंगरौली | जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर कार्यालय नवानगर में 08 दिसंबर 2022 को अरविंद सिंह चंदेल अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश के विधानसभा आम चुनाव 2022 में कांग्रेस के ऐतिहासिक जीत हासिल करने के उपलक्ष में मिठाई खिलाकर एवं पटाखे फोड़ते हुए जीत का जश्न मनाया गया l उक्त अवसर पर जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष श्री अरविंद सिंह चंदेल ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि देश मे बेरोजगारी मंहगाई चरम पर है जिसके विरोध मे हिमांचल की जनता ने कांग्रेस पक्ष मे जनादेश दिया है हमारे राष्ट्रीय नेता पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक की पैदल भारत जोड़ो यात्रा पर है यात्रा को समूचे देश की जनता का भरपूर सहयोग एवम समर्थन मिल रहा है निश्चित तौर पर आने वाले समय में कांग्रेस पूरे देश मे जीत का परचम लहराएगी l
उक्त अवसर पर श्री ज्ञानेंद्र द्विवेदी ग्रामीण अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली ग्रामीण, श्री पंकज पांडे अध्यक्ष एन एस यू आई श्री त्रिवेणी प्रसाद साहू ब्लॉक अध्यक्ष नवानगर श्री देवपति सिंह बेस ब्लॉक अध्यक्ष शासन, मोहम्मद मकसूद रजा अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, श्री अनिल कुमार वर्मा अध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ, श्री मनोज दुबे अध्यक्ष किसान कांग्रेस, श्रीमती बिंदु पांडे अध्यक्ष महिला उत्पीड़न प्रकोष्ठ, श्री श्याम बिहारी नापित अध्यक्ष केश कला प्रकोष्ठ, श्री प्रवीण सिंह चौहान पूर्व अध्यक्ष युथ कांग्रेस मो. याकूब अंसारी अध्यक्ष झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, मोहम्मद जुल्फिकार अली पूर्व अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, श्री श्रवण बैस उपाध्यक्ष जिला कांग्रेश, श्री के पी सिंह महामंत्री जिला कांग्रेस,शहर श्री सुदामा प्रसाद कुशवाहा कार्यालय महामंत्री श्री विष्णु पांडेय महामंत्री जिला कांग्रेस, श्री रामाश्रम शाह महामंत्री जिला कांग्रेस, श्री अजय सिंह चंदेल महामंत्री जिला कांग्रेस, श्री कृष्णा प्रसाद शाह, मोहम्मद सोनू शेख, श्रीमती सुषमा वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस, श्री सुरेंद्र प्रसाद साकेत कार्यसमिति सदस्य, श्री अनिल कुमार वैश्य पार्षद एवं अपीलीय सदस्य, श्री राम कृपाल कंहार, श्री अखिलेश प्रसाद साह, श्री गोकुल यादव, श्री बंकटेश्वर सिंह, मोहम्मद सलमान खान, श्री राजाराम यादव, श्री विद्यासागर वैश्य मंडलम अध्यक्ष, श्री कृष्ण प्रसाद पटेल, श्री जैतलाल शाह, श्री रामदिन पनिका, श्री राजकुमार शाह, श्री रामब्रिज शाह, श्री रामेश्वर वैश्य इत्यादि सैकड़ों कांग्रेसी पदाधिकारियों की उपस्थिति सराहनीय रही l