Sidhi : विधायक ने दिव्यांग के घर पहुंच कर उपलब्ध कराया व्हीलचेयर और आर्थिक मदद

विधायक प्रतिनिधि ने दी थी दिव्यांग परिवार की जानकारी
पोल खोल सीधी
(संजय सिंह)
विधानसभा क्षेत्र धौहनी के विधायक कुंवर सिंह टेकाम का दिव्यांग के घर जाकर उसे व्हीलचेयर के साथ आर्थिक मदद दिए जाने से जहां 75 वर्षीय दिव्यांग की मां एवं 37 वर्षीय दिव्यांग को स्वप्न जैसा लग रहा था लेकिन यह यथार्थ भी है।
बताते चलें कि जनपद क्षेत्र मझौली अंतर्गत ग्राम पांड़ निवासी सुखराम साहू पिता लक्ष्मण साहू एवं उसकी वेवा मां गणेशिया साहू प्राकृतिक प्रकोप के कारण संघर्षपूर्ण जीवन जी रहे हैं जिसमें सुखराम 100% दिव्यांग है जो ना चल सकता है और ना ही बैठ सकता है पूरे समय चारपाई में लेटा रहता है जिसके भरण-पोषण की जिम्मेदारी उसकी 75 वर्षीय विधवा मां को है जिसे प्रशासन के सहयोग से काफी सहायता की जा चुकी है
लेकिन उसे शौच के लिए गोदी में उठा कर बाहर ले जाना अब बढ़ती उम्र के चलते वृद्ध मां के लिए काफी चुनौतीपूर्ण कार्य हो गया है जिसकी जानकारी मीडिया के माध्यम से विधायक प्रतिनिधि को हुई जो पीड़ित परिवार में जाकर पूरी जानकारी लिए एवं क्षेत्रीय विधायक को वस्तु स्थिति से अवगत कराया जिस पर विधायक कुंवर सिंह टेकाम अपने कार्यकर्ताओं के साथ तत्काल ही उस बृद्ध माँ व निःशक्त के घर पहुंचे और व्हीलचेयर एवं 1 हजार रु नगद प्रदान किए जबकि 10 हजार रु अपने निधि से देने की घोषणा की साथ ही समय-समय पर दिव्यांग एवं उसके माता की पूरी मदद किए जाने का भरोसा दिलाया साथ ही पत्रकारों एवं अपने प्रतिनिधि का भी धन्यवाद ज्ञापित किया जिन्होंने ऐसे असहाय परिवार के बारे में उनको जानकारी दी।
विधायक के साथ में प्रशासन के प्रतिनिधि तहसीलदार बीके पटेल जो समय-समय पर इनकी मदत करते रहते हैं वहीं,मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश सिंह भदौरिया एवं राम सखा शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता, अनीता सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष पोड़ी, प्रवीण तिवारी भाजपा मंडल अध्यक्ष मझौली एवं विधायक प्रतिनिधि, लवकेश सिंह भाजपा जिला मंत्री, मनोज सिंह बघेल विधायक प्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता, राजेश सिंह रज्जे उपाध्यक्ष मंडल मझौली, उदयभान यादव उपाध्यक्ष नप,चंद्र देव चतुर्वेदी अध्यक्ष भाजयुमो मंडल मझौली आदि।