Singrauli : मध्यप्रदेश में बेरोजगारी,रोजगार के लिए भटक रहे बेरोजगार-अमित द्विवेदी

सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र के हिर्रवाह पश्चिम टोला में आयोजित हुई गांधी चौपाल
पोल खोल सिंगरौली
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर सिंगरौली गांधी चौपाल के जिला समन्वयक अमित द्विवेदी के द्वारा सिंगरौली विधानसभा के वार्ड क्रमांक 43 हिर्रवाह पश्चिम टोला चौराहे पर गांधी चौपाल का आयोजन किया गया था। गांधी चौपाल के आयोजन मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व महापौर रेनू शाह मौजूद रही। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता गांधी चौपाल के जिला समन्वयक में अमित द्विवेदी ने किया।
आयोजित गांधी चौपाल में पूर्व महापौर रेनू शाह ने आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेश वादाखिलाफी की राजनीति नहीं करती है हमेशा जनता के हित में कार्य कांग्रेश के द्वारा किया गया है। पूर्व महापौर ने कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा मध्य प्रदेश की जनता के हित के लिए सरकार से लड़ाई लड़ रहे हैं।
वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गांधी चौपाल के जिला समन्वयक व मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी ने कहा कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है महंगाई चरम सीमा पर बढ़ गई है बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध नहीं हो रहा है पढ़े-लिखे युवा सडक़ पर भटकने को मजबूर हैं आखिर सीएम शिवराज सिंह की घोषणा कहां गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जुमलेबाजी की राजनीति कर मध्य प्रदेश की जनता को ठगने का काम किया है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सुदामा कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि अब मध्य प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भली-भांति समझ चुकी है।
कार्यक्रम का सफल संचालन युवक कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष मनोज साह ने किया मनोज शाह ने कहा कि मिशन 2023 मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है सिंगरौली जिले की जनता से यही अपेक्षा है कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस के हाथ को मजबूत करें तभी प्रदेश व सिंगरौली का विकास संभव होगा। इस गांधी चौपाल में पार्षद रामगोपाल पाल,रविन्द्र पटेल,पूर्व पार्षद एवं जिला उपाध्यक्ष महिला कॉन्ग्रेस साबित्री सिंह पटेल,पिछड़ा वर्ग विधानसभा अध्यक्ष, युवा नेता रामब्रिज साह, सदाब्रिज कुशवाहा,श्यामलाल बैस,शिवनारायण कुशवाहा,हरिश्चद कुशवाहा,रामसिया नाई सहित भारी संख्या में ग्रामीण जनता मौजूद रहे।