FEATUREDभारतमध्यप्रदेश
Singrauli : सद्भावना मैच के साथ साल को किया अलविदा

मोरवा एवं जियावन पुलिस के बीच खेली गई वॉलीबॉल प्रतियोगिता
2-1 के अंतर से मोरवा पुलिस ने जीता मैच
वर्ष 2022 बीतते बीतते पुलिस विभाग ने सद्भावना मैच का आयोजन किया। शनिवार देर शाम एनसीएल स्टेडियम में मोरवा पुलिस एवं जियावन पुलिस के बीच वालीबॉल का संभावना मैच खेला गया।
एसडीओपी राजीव पाठक के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मोरवा निरीक्षक यू पी सिंह एवं जियावन निरीक्षक कपूर त्रिपाठी पुलिस जवानों के साथ सद्भावना मैच खेलने उतरे। 3 सेटों में हुए मैच को मोरवा पुलिस ने 2-1 से जीते हुए खिताब अपने नाम किया।