कलेक्टर ने विवेकानंद दिव्यांग आश्रम आवासीय विद्यालय में बच्चों के साथ मनाया नववष।

कलेक्टर ने विवेकानंद दिव्यांग आश्रम आवासीय विद्यालय में बच्चों के साथ मनाया नववष
सीधी 01 जनवरी 2023
कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा विवेकानंद दिव्यांग आश्रम आवासीय विद्यालय सीधी में बच्चों के साथ उल्लास के साथ नववषर् मनाया गया। कलेक्टर ने दिव्यांग बच्चों को नव वषर् की हादिर्क बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह नया साल जीवन में सुखए समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए। आप एक नई ऊंचाइयों को स्पशर् करेंए ईश्वर से मेरी यही कामना है।
कलेक्टर द्वारा विद्यालय में संचालित गतिविधियों के विषय में जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने विद्यालय विस्तार व रोजगारपरक प्रशिक्षण हेतु गतिविधियॉं संचालित करने के लिए मागर्दशर्न दिया। कलेक्टर ने कहा कि दिव्यांगजनों की प्रतिभाओं को निखारने के लिए उन्हें पयार्प्त प्रशिक्षण प्रदान किए जाएं तथा अपनी प्रतिभाओं को प्रदशिर्त करने के अवसर भी उपलब्ध कराएं जाएं। कलेक्टर ने उन्हें रोजगार परक प्रशिक्षण प्रदान करने तथा स्वरोजगार योजनाओं से लाभान्वित करने के निदेर्श दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि दिव्यांगजनों को आत्मनिभर्र बनाने के लिए शासन द्वारा कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। यह सुनिश्चित करें कि दिव्यांगजनों को योजनाओं के विषय में जानकारी हो तथा उन्हें सहजता से योजना का लाभ मिले।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग श्रेयस गोखलेए समग्र सुरक्षा विस्तार अधिकारी सूरज सिंह व जयराज सिंह सहित सामाजिक न्याय विभाग के सीण् पीण् तिवारी व विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे।