जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओ ने वीएमओ को सौंपा अल्टीमेटम।

कुसमी मे जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओ ने वीएमओ को सौंपा अल्टीमेटम
अमित श्रीवास्तव
सीधी जिले के कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत आने वाले डेढ़ सौ आशा कार्यकर्ता एवं सुपरवाइजर कर्मचारी अपनी जायज 7सूत्रीय मांग का अल्टीमेटम बीएमओ सुधीर गुप्ता को सौपा है।इसके पूर्व जिला कलेक्टर को 30दिसम्बर को ज्ञापन दिया जा चुका है।जिसमे यदि 7सूत्रीय मांगे पूरी नही हुयी तो हडताल मे चली जायेगी ।वैसे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से स्वास्थ्य विभाग का कार्य डगमगाया हुआ है अब यदि आशा कार्यकर्ता भी हड़ताल में चली जाती हैं तो पूरा का पूरा कार्य ठप्प हो जायेगा।
आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि वो शासन की राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं राज्य के सभी कार्यक्रम सुचारु रुप से वो करते हैं हम लोगों के बदौलत प्रदेश के मातृ शिशु मृत्यु दर कम करने में हमारा महत्वपूर्ण योगदान है, 70% टीकाकरण करने में हमारा संपूर्ण योगदान रहता है स्वास्थ्य संबंधी सभी योजनाओं में हमारा महत्वपूर्ण योगदान रहता है।हमारा स्वास्थ्य संबंधी सारी सेवाओं में हमारी भूमि महत्वपूर्ण भूमिका रहती है हम सभी 24 घंटे कार्य कर ग्रामीण लोगों को सेवाएं देते हैं शिशुओं और गर्भवती माताओं की देखरेख करते हैं और सेवाएं देते हैं शासकीय अधिकारी समय-समय पर हम लोगों को निकालने की धमकी देते रहते हैं एक सहयोगी कार्यकर्ता के पास 20 गांव की मीटिंग की जिम्मेदारी दी जाती है पूरे मध्यप्रदेश में 5लाख आशा ऊषा एवं सुपरवाइजर कार्यरत है जो पूर्ण रूप से सेवा में लगे रहते हैं इनमें से प्रमुख मांगे हैं एवं सुपर कर्मचारियों को शासकीय कर्मचारी मान्य किया जावे आशा को ₹10, मानदेय आशा सुपरवाइजर को 15हजार मानदेय आशा सुपरवाइजर का यात्रा भत्ता 3सौ मानदेय दिया जाए आशा एवं आशा सुपरवाइजर का बीमा योजना में उम्र की सीमा समाप्त किया जाए उसे 60 वर्ष की उम्र के बाद पेन्शन दिया जाए आरोग्य केंद्र सहित कई मांगों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में आशा कार्यकर्ता अल्टीमेटम देने पहुची हुयी थी।इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सविता पांण्डेय के साथ रनिया साहू, जयंती सिंह, राधा सिंह, सुलोचना यादव, संतोषी पटेल, नागेश्वरी सिंह ,तारा यादव, लल्ली देवी पनिका, कृष्ण कली सिंह विमला पनिका जयंती यादव रंगीता सिंह मीना सिंह ऊषा सिंह शकुंतला सिंह गायत्री सिंह सहित सैकडो कार्कर्ताओ ने वीएमओ को अल्टीमेटम दिया है।