आशा कार्यकर्ताओ की 7सूत्रीय मांग का कांग्रेस नेत्रीयो ने किया समर्थन,मीडिया से कहा जायज है इनकी मांग।

आशा कार्यकर्ताओ की 7सूत्रीय मांग का कांग्रेस नेत्रीयो ने किया समर्थन,मीडिया से कहा जायज है इनकी मांग
अमित श्रीवास्तव
सीधी जिले के कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत आने वाले डेढ़ सौ आशा कार्यकर्ता एवं सुपरवाइजर कर्मचारी अपनी जायज 7सूत्रीय मांग का अल्टीमेटम सौपने सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पहुची हुयी थी जहां उन्होने जनपद अध्यक्ष को ज्ञापन सौपा वहा महिला काग्रेंस जिला अध्यक्ष कमलेश सिहं एवं जनपद अध्यक्ष काग्रेस नेत्री श्यामवती सिहं,जनपद सदस्य सावित्री पनिका सभी एकसाथ मिलकर उनका अल्टीमेटम पत्र देखा और मांगो को जायज बताते हुये उनका समर्थन किया है।
उस दौरान जिला अध्यक्ष सविता पांण्डेय के साथ रनिया साहू, जयंती सिंह, राधा सिंह, सुलोचना यादव, संतोषी पटेल, नागेश्वरी सिंह ,तारा यादव, लल्ली देवी पनिका, कृष्ण कली सिंह विमला पनिका जयंती यादव रंगीता सिंह मीना सिंह ऊषा सिंह शकुंतला सिंह गायत्री सिंह सहित सैकडो कार्कर्ताओ थी।