मध्यप्रदेश
एक बार जिले की चारों विधानसभा सीटें जीतेगी कांग्रेस: दादू।

एक बार जिले की चारों विधानसभा सीटें जीतेगी कांग्रेस: दाद
कुसमी में यूथ कांग्रेस की बैठक संपन्न
आधा सैकडा युवाओं ने ली सदस्यता
सीधी
सीधी जिला युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू के नेतृत्व में कुसमी में यूथ कांग्रेस की बैठक संपन्न हुई बैठक में सैकडों युवा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस दौरान युका के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू ने कांग्रेस को मजबूत करने के लिए युवा नेताओं को मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बार सीधी जिले की चारों विधानसभा सीटों में पूर्ण बहुमत से विजय हो इसके लिए अभी से ही रणनीति बनाने और क्षेत्र में व्यापक पैमाने पर कार्यकर्ता नियुक्त कर पार्टी का प्रचार प्रसार गंभीरता के साथ प्रारंभ किया गया है। बैठक में धौहनी यूथ नेता विनय मिश्रा के साथ-साथ अन्य यूथ जिला नेता उपस्थित थे। कार्यक्रय में वरिष्ठ काग्रेसी नेता तिलकराज सिंह,वीरेन्द्र मिश्रा, महिला कांग्रेस सीधी जिला अध्यक्ष कमलेश सिंह, कुसमी जनपद अध्यक्ष कांग्रेस नेत्री श्यामवती सिंह भुइमाड जनपद सदस्य कांग्रेस नेत्री सावित्री पनिका, कांग्रेस ब्लॉक कुसमी अध्यक्ष हंसलाल साहू,किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उदित नारायण साहू, कुसमी यूथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भास्कर साहू के साथ में सैकडो युवा कांग्रेसी नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे जहां आधा सैकडा युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली।