जरूरतमंदों की सेवा कर आत्मा को मिलती शांति: घनश्याम दास…

जरूरतमंदों की सेवा कर आत्मा को मिलती शांति: घनश्याम दास..
सीधी सिहावल : जरूरतमंदों की सेवा कर आत्मा को शांति प्रदान होती है घनश्याम दास गुप्ता उर्फ (बच्चू) पूर्व जिला कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जनपद सदस्य अमिलिया,
सिहावल विधानसभा क्षेत्र में हुआ कार्यक्रम
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मंडल सिहावल में लाडली लक्ष्मी योजना कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत सवैचा में ग्रामीण जनों से मुलाकात कर सम्मानीय नागरिकों का कंबल वितरण कर सम्मान कार्यक्रम किया गया।
कड़कड़ाती ठंड के बीच जरूरतमंदों को बांटा गया कंबल
घनश्याम दास ने चर्चा के दौरान कहा कि जरूरतमंद एवं वृद्धजनों का सम्मान हम सभी को करना चाहिए और उनका आशीर्वाद और अनुभव हमेशा लेते रहना चाहिए जिससे हमें जानकारी मिल सकेगी कि क्षेत्र में किस प्रकार से गतिविधियां चल रही है। और हमें क्या करना चाहिए, सरकार की मूलभूत योजना हर जन तक पहुंचाना हम सबका दायित्व बनता है।
14 जनवरी मकर संक्रांत की सब को दी गई बधाई
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पूनम सोनी सिहावल भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश्वर पटेल जिला उपाध्यक्ष द्वय निशा सिंह अन्नू पांडे जिला कोषाध्यक्ष महिमा तिवारी जिला कार्यसमिति सदस्य संतोष पाठक पूर्व जिला कार्यसमिति सदस्य घनश्याम दास गुप्ता भाजपा मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेनू त्रिपाठी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता मिनाल सिहावल ग्राम केंद्र संयोजक विश्राम विश्वकर्म युवा मोर्चा महामंत्री अमित पाठक युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राजकुमार केवट युवा मोर्चा मंत्री नीलेश रावत युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी नीतीश तिवारी एवं ग्राम पंचायत सबैचा की सम्मानीय माताएं बहनें व सैकड़ों ग्रामीणजन उपस्थित हुए ।