पीएम मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनाकर किया गौरवान्वित: शरदेन्दु, प्रशिक्षण से विशिष्टता आती है: इन्द्र शरण,भाजपा का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न…

पोल खोल पोस्ट। सीधी भारत के योग, ज्ञान, संस्कृति और विज्ञान को दुनिया अपना रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया को मथकर भारत को वैश्विक पटल पर निर्णायक और सम्मान जनक स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया है। दुनिया भारत को नजरन्दाज नहीं कर सकती। भारत जैसे को तैसा जवाब देना सीख गया है। उक्त आशय के विचार भाजपा के तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री और चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी ने बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किये। प्रदेश महामंत्री श्री तिवारी ने कहा कि भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सर्वांगीण उन्नति कर रहा है। देश सामरिक, स्वास्थ एवं सभी क्षेत्रों में स्वावलंबी हुआ है। ढोकलाम, सर्जिकल स्ट्राइक एवं कोरोना का रिकार्ड नौ महीने में टीका बनाना, गौरव पूर्ण और ऐतिहासिक क्षण है। अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने कहा कि प्रशिक्षण से विशिष्टता आती है। विशिष्टता का उपयोग समाज के कल्याण के लिए कार्यकर्ता पदाधिकारी करें। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कार्यकर्ता प्रशिक्षण से अजेय और अभेद्य संगठन शक्ति प्राप्त करते हैं।
जिले के पालक एवं प्रभारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व बिजाबर विधायक पुष्पेन्द्र नाथ पाठक ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि 3 दिनों तक वर्ग में हमने जो सीखा उसे समाज हित में जनता की सेवा के लिए लगाना है। प्रशिक्षण से मिली नई ऊर्जा, उत्साह और उमंग का प्रकटीकरण संगठन के विकास और जनता के कल्याण में लगाएं।
हमारा विचार परिवार पर पूर्व बीज विकास निगम के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश्वर सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परिवार के सभी अनुसांगिक संगठनों की व्यापक चर्चा करते हुए उनकी और हमारी वैचारिक आधार पर व्यापक रुप से प्रकाश डाला। वहीं जिला सहकारी बैंक रीवा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल ने भाजपा के इतिहास एवं विकास पर स्थापना काल से लेकर अब तक के कॉल खंडों की व्यापक जानकारी इतिहास और विकास की चर्चा कार्यकर्ताओं से की। विभिन्न सत्रों की अध्यक्षता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डा. राजेश मिश्रा और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष केके तिवारी ने की और अध्यक्षीय उद्दगार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री डॉ. मनोज मिश्रा ने आभार प्रदर्शन वर्ग के प्रभारी पूर्व जिला महामंत्री डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम के शुभारंभ में भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर की पुंयतिथि पर उन्हें सभी अतिथियों ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। रात्रि कालीन मनोरंजन सत्र में शानदार शैला नृत्य विभिन्न ताल सुरों में आयोजित हुआ, जिसका प्रशिक्षणार्थियों ने भरपूर आनंद उठाया।इस अवसर पर प्रमुख रुप से पूर्व जिलाध्यक्ष बृज बिहारी लाल शर्मा, विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष सुभाष सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों एवं महामंत्री प्रशिक्षण में उपस्थित रहकर प्रशिक्षण प्राप्त किए।