मध्यप्रदेश
कलशयात्रा के साथ भागवत कथा का पूजापार्क में शुभारंभ।

कलशयात्रा के साथ भागवत कथा का पूजापार्क में शुभारंभ।
सीधी/10 जनवरी
शहर के बीच स्थित पूजापार्क सीधी में आज से संगीत मय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कथा व्यास पं बालाव्यंकटेश शास्त्री जी महराज के मंगलाचरण से श्रीगणेश हुआ। मंगल शोभायात्रा फूलमती मंदिर अमहा से प्रारम्भ होकर पूजापार्क सीधी पहुॅचा जहाॅ आयोजक मण्डल द्वारा व्यास पीठ की पूजा और भागबत भगवान की स्थापना भगवत भजन के साथ हुई।कलश यात्रा श्रीकृष्ण रसामृत समिति की अध्यक्ष श्रीमती कुमुदिनी सिंह, संरक्षक सुरेन्द्र सिंह बोरा तथा सचिव डाॅ श्रीनिवास शुक्ल सरस की अगुआई में बाजे गाजे के साथ सम्पन्न हुई।

शोभा यात्रा में भक्तो का उत्साह और पुरूष महिलाओं का कथा के प्रति अटूट समर्पण व आस्था देखी गई। कथा प्रवक्ता वृन्दावनोपासक पं बालाव्यंकटेश महराजगंज जी ने मंगलाचरण की प्रार्थना के साथ कथा कहते हुए उपस्थित भक्तों को बताया कि जब कई जन्मों का पुण्य प्रताप जागृत होता है तथा कन्हैया की महती कृपा होती है तभी कथा श्रवण का हुअवसर निर्मित होता है। ब्यास जी ने एक बहुचर्चित भजन की चन्द पंक्तियाँ उद्धृत करते हुए कहा कि “आपकी कृपा से सब काम हो रहा है,करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है”। कथा व्यास बालाव्यंकटेश जी बहुत सहज सरल कथा के लिए लोकप्रिय हैं। इसीलिए उनकी कथा में पूजापार्क का पण्डाल सदैव खचाखच भरा रहता है। आयोजक मण्डल के भक्त एवं पदाधिकारी लालमणि सिंह अधिवक्ता,मुनि राज विश्वकर्मा, डाॅ रामसुशील शुक्ला, हजारी लाल गुप्ता डाढी, माधुरी संतोश सिंह, रामेश्वर प्रसाद पाण्डेय, रामलाल सिंह, अशोक सिंह बाघेल आदि ने कथा व्यास जी का माल्यार्पण से स्वागत अभिनन्दन किया। यह कथा प्रतिदिन दो बजे से छ बजे तक चलेगी।