पाला से किसानों की फसल हुई तबाह,सरकार तुरंत सर्वे करा दे मुआवजा:- ज्ञान सिंह।

पाला से किसानों की फसल हुई तबाह,सरकार तुरंत सर्वे करा दे मुआवजा:- ज्ञान सिंह।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने विभिन्न ग्रामों का दौरा कर किया प्रभावित फसलों का मुआयना
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने जिले के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर पाले से नष्ट हुई फसलों का मुआयना किया, जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने सरकार और जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा है कि विगत दिवस कोहरे और ठंड के कारण जिले भर में किसानों की फसल और सब्जी पाले के कारण खराब हो गई है,अरहर की फसल सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है साथ ही सब्जी की खेती किसानी करने वाले किसानों को भी भारी नुकसान हुआ है पूर्व में भी अल्पवर्षा के कारण किसानों को धान की फसल की बोनी और फसल प्रभावित हुई थी जिसके संबंध में ज्ञापन के माध्यम से जिला प्रशासन और भाजपा सरकार से जिले को सुखा घोषित करने की मांग की गई थी लेकिन सुखा घोषित नही किया गया और किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ था इस बार पाला से अरहर, आलू के साथ अन्य फसल प्रभावित हुई है,जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जिला प्रशासन और भाजपा सरकार से मांग करते हुए कहा कि तत्काल पाला से प्रभावित फसलों का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करें अन्यथा किसानों के हित में कांग्रेस आंदोलन के माध्यम उन्हें उनका हक दिलाने के लिए बाध्य होगी।