वरिष्ठ पत्रकार आर बी सिंह की माताजी के निधन पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी एवं भगवती मानव कल्याण संगठन ने जताया शोक, अर्पित की श्रद्धांजलि।

वरिष्ठ पत्रकार आर बी सिंह की माताजी के निधन पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी एवं भगवती मानव कल्याण संगठन ने जताया शोक, अर्पित की श्रद्धांजलि।
सीधी। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने जिले के वरिष्ठ पत्रकार आर बी सिंह और अंचल के ख्याति प्राप्त शिक्षाविद एवं शिक्षा शास्त्री रहे स्वर्गीय श्री बद्री सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती चंद्रवती सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना एवं श्रद्धांजलि अर्पित की है। उनके निज निवास स्थानीय मिश्रा कॉलोनी सब्जी मंडी में पहुंचकर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को ढाढ़स बंधाया, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से चुरहट बिधानसभा प्रत्याशी रोहित पटेल, भगवती मानव कल्याण संगठन सीधी जिला अध्यक्ष हिंछलाल पटेल जी, शेषमणि पटेल जी, महेश गुप्ता जी पार्टी के उपाध्यक्ष, रामशिरोमणि गुप्ता जी राष्ट्रीय कार्य सभा सदस्य, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजबहोरन सिंह जी श्रद्धाजंली अर्पित किये। एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के पदाधिकारियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।