23 को घर वापसी अभियान भरतपुर में शामिल होंगे पूर्व नेता प्रतिपक्ष।

23 को घर वापसी अभियान भरतपुर में शामिल होंगे पूर्व नेता प्रतिपक्ष।
सीधी। जिले के जनपद पंचायत रामपुर नैकिन के अंतर्गत ग्राम पंचायत भरतपुर के सामुदायिक भवन के बगल में 23 जनवरी को दोपहर 2 बजे से घर वापसी अभियान कार्यक्रम का आयोजन पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया के मुख्य आतिथ्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान ङ्क्षसह की उपस्थिति में किया गया है। जिसमें भारी संख्या में महिलाएं, युवा एवं अन्य लोग कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ज्ञानेन्द्र अग्रिहोत्री ने बताया कि ब्लॉक रामपुर नैकिन की महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती वसुधा ङ्क्षसह एवं ब्लॉक युवक कांग्रेस अध्यक्ष रामपुर नैकिन आशीष तिवारी की अगुवाई में घर वापसी अभियान के तहत 23 जनवरी को दोपहर 2 बजे से ग्राम भरतपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती वसुधा सिंह के सौजन्य से किया जा रहा है। श्री अग्रिहोत्री ने कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारियों से 23 जनवरी को भरतपुर में होने वाले घर वापसी अभियान में शामिल होने की अपील किए हैं।