Singrauli : गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में कलेक्टर अरूण कुमार परमार करेंगे ध्वजारोहण

पोल खोल सिंगरौली
गणतंत्र दिवस समारोह जिला मुख्यालय के राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम बैढ़न में आयोजित किया जाएगा। जारी कार्यक्रम अनुसार मुख्य अतिथि का समारोह स्थल में आगमन प्रातः8 55 बजे होगा। समारोह प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री अरूण कुमार परमार द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी से प्रारंभ होगा। इसके बाद प्रातः 9.05 बजे मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री परमार संयुक्त परेड की सलामी लेंगे।
परेड के निरीक्षण के बाद वे मुख्यमंत्री जी का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। प्रातः 9.55 बजे मार्चपास्ट, सस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन प्रातः 10:35 बजे से होगा। तत्पश्चात 11:15 बजे झाकियो का प्रदर्शन तथा 11:45 बजे पुरस्कार वितरण किया जायेगा। कार्यक्रम में सभी से 30 मिनट पूर्व पहुंचकर अपना स्थान ग्रहण करने का अनुरोध किया गया है।
वही गणतंत्र दिवस की संध्या पर शांय 6 बजे से भारत पर्व का अयोजन सामुदायिक भवन बिलौजी में किया जायेगा।इसमें लोक कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। समारोह में भाग लेने के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सांसद विधायकगण जनप्रतिनिधि
Jansampark Madhya Pradeshपत्रकारबन्धु तथा गणमान्य नागरिक आमंत्रित है।