मध्यप्रदेश

जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अगुवाई में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का हुआ शुभारंभ।

जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अगुवाई में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का हुआ शुभारंभ।

जिले के सभी ब्लॉकों में आयोजित हुआ कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

सीधी: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के तत्वाधान में सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों द्वारा अपने-अपने ब्लॉक मुख्यालयों में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ किया गया,उसी तारतम्य में सीधी शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा वार्ड क्रमांक 6 इंदिरा नगर में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अगुवाई में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीधी शहर के अध्यक्ष महेंद्र सिंह भूपेंद्र द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान प्रारंभ किया गया, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 6 के प्रत्येक घर घर में जाकर आम जनमानस से मिलकर भाजपा सरकार की नाकामियां बताई गई एवं राहुल गांधी का संदेश पत्र के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया गया, अभियान के संबंध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा किए जा रहे जनविरोधी कार्यों का आरोपपत्र जन-जन तक अभियान के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के संदेश के माध्यम से 18 साल की भाजपा की नाकामियों और 18 महीने कांग्रेस सरकार की जन हितैषी नीतियों को भी जन जन तक अभियान के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है, अभियान के माध्यम से भ्रष्ट और निरंकुश भाजपा की सरकार को प्रदेश की सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया,

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में आज प्रमुख रूप से नपा अध्यक्ष काजल वर्मा संगठन मंत्री दयाशंकर पांडे, वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद वर्मा,उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा,दिनेश पाठक,दिलीप सितानी, गेंदलाल कोल,महामंत्री नवीन सिंह जय सिंह,सुधीर सिंह,एड मनोज सिंह,ओंकार सिंह,एड रोहित मिश्रा, अशोक कोरी,पार्षद मेनका प्रभात सिंह,शीलारानी साकेत, बाके अवधिया,सचिव जय सिंह,अब्दुल मजीद दयाशंकर वर्मा गोविंद गुप्ता, जान आलम,नीलांबर सिंह,रामलाल जायसवाल सहित भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

[URIS id=12776]

Related Articles

Back to top button