जिला कार्यसमिति में बोले प्रदेश मंत्री।

जिला कार्यसमिति में बोले प्रदेश मंत्री
अबकी बार 200 दिनों में 200 सीटों पार का लक्ष्य लेकर कार्य करें पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता – राजेश पाण्डेय
चुनावी वर्ष में दायित्व बोध के साथ कार्य में जुटे सभी पदाधिकारी – देव कुमार
सीधी । भारतीय जनता पार्टी की बृहद जिला कार्यसमिति की बैठक भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य में एवं भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में स्थानीय वैश्णवी गार्डन के विशाल सभागार में संपन्न हुई। बैठक में सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला, धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ राजेश मिश्रा, इंद्र शरण सिंह चौहान, के के तिवारी, बृज बिहारी लाल शर्मा, पूर्व विधायक विश्वामित्र पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू रामजी सिंह, जनपद अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार, रामपुर नैकिन नगर परिषद अध्यक्ष एवं मोर्चा के प्रदेश मंत्री रामकुमार साहू की विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री राजेश पांडे ने कहा कि यह चुनावी वर्ष है इसलिए हम सभी को जनता जनार्दन का पार्टी के कार्यक्रम, गतिविधियां और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई व्यक्तित्व एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनकल्याणकारी योजनाओं के दम पर आगामी दिनों में 200 पार सीटों का लक्ष्य लेकर कार्य करें। संगठन में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भाजपा का कार्यकर्ता होना ही अपने आप में सौभाग्य का विषय है। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय, सांस्कृतिक पुनरुत्थान के साथ-साथ भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए कृत संकल्पित है। इसलिए प्रदेश मंत्री श्री पांडे ने आक्रामक अंदाज में कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि प्रदेश पदाधिकारी, जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी अपने अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करें।
भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि हम सभी को एक संकल्प के साथ सुनहरे भविष्य के लिए काम करना है। सीधी में चारों विधानसभा जीतकर इतिहास रचना है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हम इन कार्यकर्ताओं की फौजों के दम पर आगामी दिनों में संपन्न होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में विजय श्री का परिचय लहराएंगे। जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। इसलिए हम सभी को देश के लिए कार्य करना है।
जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कांग्रेश पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि एक्सीडेंटल रुप से झूठ बोलकर सत्ता में आई कांग्रेस पार्टी ने 15 महीने में कफन के पैसे, संबल योजना, तीर्थ दर्शन, प्रधानमंत्री आवास जैसी अनेकानेक योजनाओं की बलि चढ़ा दी थी। हमें इनके झूठ और फरेब से मतदाताओं को सावधान करना है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष चुनावी एक्शन में दिखे।
सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि देव तुल्य पार्टी कार्यकर्ताओं को पहचान कर उनके लिए समर्पित भाव से कार्य करते हुए जनता जनार्दन की सेवा करें। प्रदेश सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं। वहीं धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अनेका नेक जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के सभी वर्गों को लेकर बनाई गई हैं। हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सब का प्रयास के लोक कल्याणकारी मंत्र को लेकर चल रही है।
दिन भर चली बैठक में शोक प्रस्ताव जिला उपाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, पेसा एक्ट प्रस्ताव जिला महामंत्री विवेक कोल, अनुसूचित जाति के कल्याण की योजना एवं क्रियान्वयन मोर्चा अध्यक्ष राकेश मौर्य, जी 20 एवं ग्लोबल इन्वेस्टमेंट सम्मेलन जिला उपाध्यक्ष बद्री मिश्रा, राजनैतिक प्रस्ताव जिला महामंत्री अशोक पटेल, कार्यक्रम वृत्त जिला उपाध्यक्ष अनिल पाण्डेय ने रखा। बैठक का संचालन जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा ने किया। आभार प्रदर्शन जिला मंत्री पूजा सिंह कुशराम एवं गीत जिला मंत्री अमित प्रधान ने लिया। पंजीयन मनोज तिवारी, जनभागीदारी अध्यक्ष पवन मिश्र ने किया ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष अंजू पाठक, रविचंद्र सिंह परिहार, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ देवेंद्र त्रिपाठी, रामप्रसाद वैश्य, विष्णु बहादुर सिंह चौहान, विश्व बंधु धर द्विवेदी, डॉ यू के श्रीवास्तव, संजय सिंह चौहान, सुधीर शुक्ल, अशोक सिंह चौहान, नीलम पांडे, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अंजू केसरी, जितेन्द्र सिंह चौहान, मोती लाल पटेल, मनोज सिंह चौहान, जिला मंत्रियों मे सुनीता रानी वर्मा, उर्मिला साकेत, ज्योति कुशवाहा, अनीता चौरसिया, रमेश कुमार गुप्ता, राकेश सिंह, सुरेंद्र मणि दुबे, दिलीप सिंह चौहान, मनील सिंह चौहान, मोर्चा के अध्यक्षों में निशांत मिश्रा, पूनम सोनी, राजमणि साहू, लोरिक प्रसाद यादव, चंद्रपाल सिंह उईके, आग़ा मनसूर अली खान, संतोष पाण्डेय, शिवदान साकेत, अजय चौबे, रामनरेश शुक्ल, अंबुज पांडे, ललन सिंह चौहान, डॉ मनोज सिंह परिहार, गजराज सिंह, महेंद्र यादव, अजीत वर्मा, आनंद परियानी, मनोज तिवारी, मण्डल अध्यक्षों में संजय सिंह चौहान, दिनेश गुप्ता, सूर्य प्रताप सिंह, गजेंद्र सिंह, रजनीश शुक्ला, प्रदीप शुक्ला, पुनीत पांडे, राजेश्वर पटेल, जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, कृष्ण लाल पयासी, प्रवीण तिवारी, मुनिराज विश्वकर्मा,सुषमा सिंह, सुनीता तिवारी,शांति रावत, महेन्द्र यादव, सहित जिला कार्यसमिति,मण्डल, मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यसमिति सदस्य सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।