मध्यप्रदेश

बूथ सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित करें सभी पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता – देव कुमार। 

बूथ सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित करें सभी पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता – देव कुमार 

चुनावी एक्शन मोड में आए सभी मंडल के पदाधिकारी, कांग्रेस की नाकामियों को बताएँ – विधायक केदारनाथ 

सीधी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अगुवाई और भाजपा प्रदेश मंत्री राजेश पाण्डेय के मार्गदर्शन में आज जिले के सभी मंडलों में मंडल कार्यसमिति और शक्ति केंद्र की बैठक शानदार एतिहासिक और भव्यता के साथ मण्डल केन्द्रों पर संपन्न हुई।

बतौर मुख्य अतिथि सेमरिया और सीधी मंडल की बैठक में शामिल होते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण पर सभी पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता ध्यान केंद्रित करें। यह चुनावी वर्ष होने के कारण हमें सजगता और तन्मयता के साथ पार्टी के कार्यक्रम और गतिविधियों को जनता जनार्दन का पहुंचाने का काम करना है। वही कांग्रेश की कमलनाथ सरकार की विफलताओ को भी बताना है। विकास केवल भाजपा के सरकार में हुआ है। प्रदेश का बंटाधार कांग्रेस की सरकार ने किया। प्रदेशवासियों को बिजली, पानी और सड़क के लिए लालायित कर दिया था।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जिले की जनता का आह्वान किया है कि वे कल रविवार को प्रातः 11 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को पार्टी सभी बूथ केंद्रों पर आयोजित कर रही है। उसमें सभी उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहभागी बने।

जिले की वही कुचवाही मंडल की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला ने कहा कि बूथ जीता, चुनाव जीता, इस मंत्र को गठिया ले। इसलिए हमारे बूथ के त्रिदेव ब्रह्मा,विष्णु और महेश पार्टी ने कहा है। हम इनकी सजगता और सक्रियता से आगामी दिनों में संपन्न होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों को प्रचंड मतों से विजई करेंगे। सीधी विधायक श्री शुक्ला ने कांग्रेस को आडे हाथों लेते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को कांग्रेश के सरकार द्वारा किए गए जुल्मों को और अत्याचारों को भी याद दिलाएं। गड्ढे में सड़क थी या सड़क में गड्ढा यह पता नहीं चलता था। कांग्रेस के सरकार में बिजली आती थी, तो मीडिया की खबर बनती थी, किंतु हमारी सरकार आते ही 24 घंटे बिजली मिल रही है। विकास की गति तीव्र गति से चल रही है, इसे निरंतर आगे ही आगे ले जाना है।

विभिन्न मंडलों में बतौर मुख्य वक्ता और प्रभारी के रूप में जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा, सीधी जनपद अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार, डा देवेन्द्र त्रिपाठी, पूजा सिंह कुशराम, अमित प्रधान, नगर पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह चौहान, बद्री मिश्रा, विवेक कोल, अशोक पटेल, अनिल पांडे, रवि केसरी, अंजू पाठक, चंद्रशेखर शुक्ला, रविचद्र सिंह परिहार, लवकेश सिंह, अखिलेश पांडे, प्रमोद द्विवेदी, ज्योति कुशवाहा, सुनीता रानी वर्मा रहे। मंडल अध्यक्षों में संजय सिंह चौहान, दिनेश गुप्ता, प्रदीप शुक्ला, रजनीश शुक्ला, राजेश्वर पटेल, पुनीत पांडे, अनीता सिंह, कृष्ण लाल पयासी, सूर्य प्रताप सिंह, सुखनंदन पटेल, गजेंद्र सिंह, जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, प्रवीण तिवारी, मुनिराज विश्वकर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्रमणि दुबे, संतोष पांडेय, रणबहादुर सिंह, अमरकांत सिंह, रामसजीवन गुप्ता, संजय सोनी, रामानंद मिश्रा, संतोष तिवारी, सतीश सिंह, मुगलेश जायसवाल, मंजुला गौतम,अनन्त मिश्रा, विकाश पांडेय, अयोध्या द्विवेदी, हरेन्द्र द्विवेदी, मनीष शर्मा सभी शक्ति केंद्र संयोजक, सह संयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित मंडल के पदाधिकारी और कार्य समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

[URIS id=12776]

Related Articles

Back to top button