मध्यप्रदेश
महात्मा गांधी के पुण्य तिथि पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष करेगें हजारों मातृ शक्तियों का सम्मान।

महात्मा गांधी के पुण्य तिथि पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष करेगें हजारों मातृ शक्तियों का सम्मान।
कुंवर अर्जुन सिंह सद्भावना मंच के तत्वाधान में आयोजित होगा कार्यक्रम।
सीधी।
कुंवर अर्जुन सिंह सद्भावना मंच के तत्वाधान में सोमवार को चिहिंत 800 एवं अन्य मातृ शक्तियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि अजय सिंह राहुल पूर्व नेता प्रतिपक्ष, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती मोनिका विजय गुप्ता के हॉथों चुरहट की ऐसी मातृ शक्तियॉ जो घर के साथ साथ घर के बाहर निकल कर देश की प्रगति में सहायक साबित हो रही हैं एवं जरूरतमंद मातृ शक्तियों के सम्मान हेतु उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
उक्त कार्यक्रम के संयोजक विजय गुप्ता, कुंवर अर्जुन सिंह सद्भावना मंच ने चर्चा के दौरान बताया कि अजय सिंह राहुल पूर्व नेता प्रतिपक्ष के कुशल मार्ग दर्शन में आखरी पंक्ति के आखरी व्यक्ति तक पहुॅच कर उनके दुख दर्द को कम करने का हर संभव प्रयास लगातार जारी है। इसी तारतम्य में 30 जनवरी 23 प्रात: 10 बजे से शिव विद्यालय चुरहट में पूर्व नेता प्रतिपक्ष के हॉथों मातृ शक्तियों का सम्मान किया जायेगा। श्री गुप्ता ने बताया कि नारी सबसे पहले मॉ के रूप में पूज्यनीय होती है, उसके बाद समाज में बहेन, जग के मूल्य, चण्डी सहित अन्य कई रूपों में त्याग बलिदान के देवी के रूप में पूजी जाती है। नारी एक ओर तो कोमलता का प्रतीक मानी जाती है तो वहीं दूसरी ओर जरूरत पडऩे पर चण्डी का रूप भी धारण कर लेती है। एक सुखी परिवार व विकासशील देश का सपना नारी के बिना अधुरा है। ऐसे में हम सभी का दायित्व बनता है कि नारी का सम्मान करें क्योंकि कहने के लिये तो हम नारी का सम्मान करते हैं किन्तु वास्तव में वह सम्मान हमारा खुद का व समाज का होता है। इसी तारतम्य में अजय सिंह के हॉथो हजारों मातृ शक्तियों का सम्मान महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर कल किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम में लाल चंद गुप्ता, ज्ञान सिंह, श्रीमती कमलेश सिंह, श्रीमती काजल वर्मा, श्रीमती मीनू सिंह, श्रीमती उर्मिला साकेत, भारत सिंह सहित अन्य विशेष आंमत्रित सदस्य शिरकत करेगें।