मध्यप्रदेश

उमंग और उल्लास के साथ जिले के हर बूथ में सुनी गई प्रधानमंत्री के मन की बात – देव कुमार। 

उमंग और उल्लास के साथ जिले के हर बूथ में सुनी गई प्रधानमंत्री के मन की बात – देव कुमार। 

सीधी। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय एवं भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अगुवाई में जिले के रिकॉर्ड 1036 बूथों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना और देखा गया।

चुरहट मंडल में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी, सेमरिया मंडल के बूथ क्रमांक 84 में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, रामपुर नैकिन मंडल के बूथ क्रमांक 82 में भाजपा प्रदेश मंत्री राजेश पाण्डेय, लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद श्रीमती रीती पाठक, सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला, धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम बूथ के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि उमंग और उल्लास के साथ जिले के हर बूथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात प्रसारण को सुना और देखा गया। प्रसारण को देखने और सुनने के पश्चात देश के स्वाभिमान के प्रगटीकरण का बोध होता है। देश निरंतर स्वावलंबन की ओर बढ़ रहा है। देश के नौनिहालों द्वारा दिए जा किए जा रहे शानदार और उल्लेखनीय कार्यक्रमों की जानकारी इस प्रसारण के माध्यम से मिलती है, जो हमें गौरवान्वित करती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बताए गए प्रेरक प्रसंग हमारे लिए पाथेय साबित होंगे।

विभिन्न मंडलों में विभिन्न बूथों पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डा राजेश मिश्रा, इन्द्र शरण सिंह चौहान, डा देवेन्द्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्षो में अंजू पाठक, डॉ विक्रम सिंह चौहान, रविचंद्र सिंह परिहार, प्रमोद द्विवेदी, अनिल पांडे, अमलेश्वर चतुर्वेदी, बद्रीश मिश्रा, मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों में रामकुमार साहू, विवेक सिंह चौहान, जितेन्द्र  सिंह चौहान, दीपक गुप्ता, जिला महामंत्रियो में विवेक कोल, डॉ मनोज मिश्रा, अशोक पटेल, जिला मंत्रियों में अखिलेश पांडे, जमुनी बाई, अमित प्रधान, सुनीता रानी वर्मा, पूजा सिंह कुशराम, उर्मिला साकेत, ज्योति कुशवाहा, अनीता चौरसिया, रमेश कुमार गुप्ता, राकेश सिंह, सुरेंद्र मणि दुबे, दिलीप सिंह चौहान, मनीला सिंह चौहान, निशांत मिश्रा, पूनम सोनी, राजमणि साहू, राकेश मौर्य, लोरिक प्रसाद यादव, आगा मंसूर अली खान, चन्द्र पाल सिंह उइके, मंडल अध्यक्षों में प्रवीण तिवारी , जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, गजेंद्र सिंह, सुखनंदन पटेल, सूर्य प्रताप सिंह, कृष्ण लाल पयासी, अनीता सिंह, पुनीत पांडे, राजेश्वर पटेल, रजनीश शुक्ला, प्रदीप शुक्ला, संजय सिंह चौहान, दिनेश गुप्ता, मुनिराज विश्वकर्मा, संदीप शर्मा, निशा सिंह चौहान, विभा शर्मा, आरती सिंह सहित मंडल जिला मंडल मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल है।

[URIS id=12776]

Related Articles

Back to top button