हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को घर घर तक पहुंचाए कांग्रेसजन:-ज्ञान सिंह।

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को घर घर तक पहुंचाए कांग्रेसजन:-ज्ञान सिंह।
जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक हुई आयोजित।
जिला कांग्रेस कमेटी की आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में जवाहर कांग्रेस भवन में आयोजित की गई, बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी सहयोगी संगठन एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उपस्थित रहे,बैठक में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान बूथ कमेटी के गठन एवं सेक्टर प्रभारियों के माध्यम से सेक्टर की गतिविधियों को संचालित करने को लेकर आवश्यक चर्चा की गई बैठक में अपने विचार व्यक्त करते हुए जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि यह चुनावी वर्ष है सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरी तन्मयता और समर्पण भाव से पार्टी की गतिविधियों को संचालित करें हाथ से हाथ जोड़ो अभियान घर-घर तक पहुंचे इसकी जवाबदारी प्रभारियों एवं पदाधिकारियों की है हमारे नेता राहुल गांधी पिछले 6 माह से भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश में एकता अखंडता और भाईचारे का संदेश दे रहे हैं उसी भावना के साथ हम सबको जनमानस के बीच में पहुंचकर कांग्रेस के सिद्धांत और राहुल गांधी जी के संदेश को पहुंचाना है, उन्होंने आगे कहा कि 18 साल की भाजपा सरकार की नाकामियों को जन जन को बताना और कांग्रेस सरकार की जन हितैषी नीतियों को भी उन तक पहुंचाना पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का दायित्व है।
कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री दयाशंकर पांडे और आभार महामंत्री भूपेंद्र सिंह नन्हे ने व्यक्त किया,बैठक में विनोद मिश्रा,श्यामवती सिंह,विनोद विश्वकर्मा,विक्रम सिंह,एड अशोक कोरी,एड रोहित मिश्रा,अरविंद तिवारी, यज्ञराज साहू,रामविलास पटेल,अरविंद तिवारी संकट,दिनेश पाठक ने भी अपने विचार व्यक्त किए,बैठक में प्रमुख रूप से विनोद वर्मा,गोमती प्रसाद पाण्डेय, संभू गौतम,जीवेंद्र सिंह लल्लू,जयबहादुर सिंह,आकाश सिंह रिंकू,नवीन सिंह प्रवक्ता द्वय आकाशराज पाण्डेय पंकज सिंह,सुधीर सिंह,जय सिंह मडरिया,धीरेश सिंह,अखंड प्रताप सिंह,मनोज सिंह,गेंदलाल कोल,रामेंद्र सिंह बाबा,भूपेंद्र सिंह,अब्दुल मजीद,राहुल शुक्ला,केडी साकेत, शीलारानी साकेत,गोविंद गुप्ता,अनुपम सिंह गहरवार,संतबहादुर सिंह,जय सिंह डेम्हा,बिजेंद्रमणि अवधिया,तेजबहादुर सिंह,इंद्रभान यादव,दद्दीलाल साकेत,दयाशंकर वर्मा,तिलक राज सिंह,दिनेश कुमार,रामभिलाश पटेल,भूपेंद्र सिंह महेंद्र,अरविंद सिंह रोशन,गोविंद सिंह,मो.असलम,रीना सिंह,सुनील चौधरी,सुदीप द्विवेदी, अजीत सिंह छुहियां,रमेश साकेत,जीत सिंह,राजेश साहू,विकास साहू,लल्लू कोल,राजकुमार पटेल सहित सभी पदाधिकारी,सहयोगी संगठन के अध्यक्ष,ब्लॉक अध्यक्ष उपस्थित रहे।