मध्यप्रदेश

अधिवक्ता ने सपरिवार पहुँचकर वृद्ध आश्रम में मनाया पुत्र का जन्मदिन।

अधिवक्ता ने सपरिवार पहुँचकर वृद्ध आश्रम में मनाया पुत्र का जन्मदिन।
संजय सिंह मझौली सीधी
तहसील न्यायालय एवं सिविल न्यायालय मझौली के वरिष्ठ अधिवक्ता कमलेश रजक अपने पुत्र राजेश्वर रजक का जन्मदिन ग्राम ताला में संचालित कैलाश स्वर्ण वृद्ध आश्रम में सपरिवार जाकर आश्रम वासियों के बीच मनाया।

श्री रजक द्वारा परिवार सहित सभी आश्रम वासियों को तिलक लगाकर पुष्प भेंट किया तत्पश्चात मिठाई लड्डू, चूरा एवं फल का नाश्ता कराया इसके बाद एक-एक कंबल सभी को उपहार स्वरूप भेंट किया गया साथ ही आश्रम संचालन समिति को सहयोग स्वरूप 551रु नगद एवं 50 किलो चावल प्रदान किया गया।
अपने संक्षिप्त उद्बोधन में श्री रजक द्वारा कहा गया कि यह वृद्धाश्रम अपने क्षेत्र के लिए सबसे पुनीत तीर्थ एवं यज्ञ स्थल जैसा है यहां आकर मन पवित्र होता है।यहां आश्रमवासी देव तुल्य हैं इनका आशीर्वाद ही मेरे परिवार एवं बेटे राजेश्वर के लिए ईश्वर की असली कृपा होगी इसीलिए इन्हीं के बीच आकर जन्मदिन की खुशी मनाने का विचार आया और बहुत ही आत्मिक खुशी महसूस हो रही है। साथ ही कहा गया कि समय-समय पर जब जैसा होगा उनका सहयोग आश्रम के लिए बना रहेगा।उनके साथ में उनकी पत्नी एवं पुत्री करिश्मा रजक व अंकिता रजक एवं अधिवक्ता साथी फड़िंद्रशेखर तिवारी, श्याम कार्तिक पांडेय,मुकेश शुक्ला एवं विक्रेता विजय मिश्रा शामिल रहे। सभी ने आश्रम वासियों को तिलक लगाकर पुष्प भेंट कर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं आश्रम वासी महिलाओं ने जन्मदिन की खुशी में बधाई गीत गाकर श्री रजक के पुत्र को जन्मदिन का आशीर्वाद दिया।

[URIS id=12776]

Related Articles

Back to top button