मध्यप्रदेश

भाजपा व्यापारियों के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्पित – शरद अग्रवाल। 

भाजपा व्यापारियों के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्पित – शरद अग्रवाल। 

जीएसटी लागू होने से व्यापारियों को बिचौलियों से मिली मुक्ति – देव कुमार

भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न 

सीधी । भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ की बैठक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य और भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में स्थानीय मधुसूदन पैलेस में संपन्न हुई। जिसमें भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ राजेश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

जिले के व्यापारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार व्यापारियों के सर्वांगीण विकास हेतु कृत संकल्पित है। सभी योजनाओं में उनकी भरपूर सहभागिता होती है। व्यापारियों के कल्याण के लिए हमारी सरकार ने अनेकानेक योजनाएं लागू की है। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने प्रदेश संयोजक के प्रथम नगर आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा सरकार और संगठन दोनों में व्यापारियों की बराबर की सहभागिता है। व्यापारियों के हितार्थ हमने अनेक योजनाएं और कार्यक्रम लागू किए हैं। जीएसटी से एक कर एक देश व्यवस्था लागू कर व्यापारियों को बिचौलियों से मुक्ति दिलाई है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। देश के विकास में व्यापारियों का महत्वपूर्ण योगदान है। अतिथियों का शहर के व्यापारियों द्वारा साल श्रीफल और माल्यार्पण से शानदार स्वागत किया गया।

 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रभारी सुनीता रानी वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अनिल पाण्डेय, जनभागीदारी के पूर्व अध्यक्ष गुरुदत्तशरण शुक्ला, प्रकोष्ठ के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अखिलेश दीक्षित, व्यापारी व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक आनंद परियानी, अयोध्या द्विवेदी, अंबुज सिंह चौहान, हजारी लाल गुप्ता, सुरेश गुप्ता, चंद्रभान बसंतानी, रवि केसरी, अमित प्रधान, सुरेश चुगवानी, गोपाल गुप्ता, दिनेश गुप्ता, मुकेश मिश्रा, मनिला सिंह, संदीप शर्मा, धर्मेंद्र शुक्ला, सवाई सिंह, मुकेश सुखवानी, राहुल वर्मा, अभिषेक वर्मा, रमेश गुप्ता, महेश मोहिते, धीरज लालवानी, कौशल प्रसाद साकेत, नरेश वर्मा, अशोक कुमार सोनी, सतीश सोनी, रोहित दीवान, अंबुज मिश्रा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इसके पूर्व दीप प्रज्वलित कर के कार्यक्रम की शुरुआत की गई तत्पश्चात आये हुए  मुख्य अतिथि एवं मंचासीन सभी अतिथियों का व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक आनंद परियानी द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। शहर के आए हुए वरिष्ठ व्यापारियों का भी साल श्री फल से सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश गुप्ता द्वारा किया गया।

[URIS id=12776]

Related Articles

Back to top button