मध्यप्रदेश

हनुमान की तरह कार्य करें पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी – श्याम महाजन।

हनुमान की तरह कार्य करें पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी – श्याम महाजन।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम महाजन ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

सीधी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनुसूचित जनजाति के प्रदेश प्रभारी श्याम महाजन ने पार्टी कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता और प्रदेश कार्य समिति के सदस्य डॉ राजेश मिश्रा के विशिष्ट आतिथ्य में पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक ली। और दिशा निर्देश दिए।

प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महाजन ने कार्यकर्ताओं से मितव्ययता का महत्व बताया और आगामी दिनों में आजीवन सहयोग निधि के महत्व और उसके पीछे का भाव बताते हुए कहा कि बूथ सशक्तिकरण अत्यंत आवश्यक है। इसके पूर्व हमारा शक्ति केंद्र सक्रिय और सजग होना चाहिए। शक्ति केंद्र के पंच प्यारे हमारे कार्य का आधार होंगे। इनकी सक्रियता से हम 51% से अधिक मत प्राप्त करने में सक्षम होंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहां के श्री महाजन पूर्व में रीवा संभाग के संगठन मंत्री रहते हुए हमें संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो। का मंत्र देकर गए हैं। हमें भारत माता की सेवा के लिए इस मंत्र को ध्येय वाक्य बनाकर आगामी दिनों में संपन्न होने वाले चुनावों में विजय श्री का उद्घोष करना है । धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि पेसा एक्ट आदिवासियों के लिए वरदान साबित होगा। प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ राजेश मिश्रा ने श्याम महाजन जी का स्वागत करते हुए कहा कि श्री महाजन लगातार प्रवास करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की योजनाओं को बता रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा ने किया।

इसके पूर्व अतिथियों का शानदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष अंजू पाठक, रविचंद्र सिंह परिहार, प्रमोद द्विवेदी, अनिल पांडे, बद्रीश मिश्रा, जनपद अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार, जिला महामंत्री विवेक कोल, भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य उपाध्यक्ष डॉक्टर अजय मिश्रा, जिला मंत्री अमित प्रधान, सुनीता रानी वर्मा, रमेश कुमार गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, मनीला सिंह चौहान, दिलीप सिंह चौहान, पूनम सोनी, राकेश मौर्य, चंद्रपाल सिंह उईके, मण्डल अध्यक्ष अंबुज सिंह चौहान, संजय सिंह चौहान, अनीता सिंह, धर्मेंद्र शुक्ला, पुष्पराज सिंह चौहान, निशा सिंह चौहान, विभा शर्मा, संजय सोनी, विनोद सिंह परिहार, मुगलेश जयसवाल, रामस्वरूप मिश्रा, ललन सिंह, संदीप सिंह गहरवार, शोभा देवी, कंचन केसरी, अजीत वर्मा, नीशा सिंह चौहान, जितेंद्र सिंह, शिव प्रसाद द्विवेदी, प्रभा शंकर शर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

[URIS id=12776]

Related Articles

Back to top button