मध्यप्रदेश

प्रदेश का विनाश करके भाजपा कर रही विकास यात्रा: कमलेश्वर पटेल।

प्रदेश का विनाश करके भाजपा कर रही विकास यात्रा: कमलेश्वर पटेल।

सीधी: प्रदेश की भ्रष्ट भाजपा सरकार में लचर स्वास्थ्य, शिक्षा, छात्रों, किसानों, शिक्षित योग्य युवा बेरोजगारों का विनाश कर विकास यात्रा निकालने वालों को शर्म नहीं आती।
मध्य प्रदेश का विनाश करके भाजपा सरकार अब विकास यात्रा निकालकर झूंठी वाहवाही लूटना चाहती है। यह बातें आज स्थानीय उच्च विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल ने कही। पूर्व मंंत्री ने कहा कि प्रदेश की भ्रष्ट भाजपा सरकार में लचर स्वास्थ्य, शिक्षा, छात्रों, किसानों, शिक्षित योग्य युवा बेरोजगारों का विनाश कर विकास यात्रा निकालने वालों को शर्म नहीं आती। भाजपा सरकार में यदि किसी का विकास हुआ है तो वह भाजपा के नेताओं का है। आम आदमी के हिस्से में महंगाई एवं बेरोजगारी ही आई है। भाजपा की यह सरकार विकास विरोधी, जुमलेबाज, भाषणबाज सरकार है। अपने कार्यकाल में सिर्फ लूटने, खसोटने का कार्य ही किया है। श्री पटेल ने कहा कि सीधी जिले में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं है, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों के अधिकांश पद खाली हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में तो डॉक्टरों के पद ही खाली हैं। स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में स्थिति काफी दयनीय है। शिक्षक विहीन स्कूलों के कारण नौनिहालों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। महंगाई की बात की जाए तो आज डीजल-पेट्रोल 100 रुपए पार बिक रहे हैं। कांग्रेस सरकार में जो रसोई गैस 460 रुपए में मिल रही थी आज 11 सौ रुपए से पार हो चुका है। सरसो के तेल 200 रुपए पार हैं। नमक से लेकर हर किराना सामान काफी महंगा हो चुका है। जिसका असर लोगों की रसोई में भी पड़ रहा है। दूध-दही समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं में जीएसटी लगा देने से कीमतें काफी ज्यादा बढ़ रही हैं।
विधायक श्री कमलेश्वर पटेल ने जिले के सरकारी विभागों की चर्चा करते हुए कहा कि राजस्व विभाग में एक ही नियमित तहसीलदार है जो सिहावल में पदस्थ हैं। बांकी तहसीलों में प्रभारी ही तैनात हैं। सिहावल क्षेत्र में संचालित सरकारी विभागों में हर जगह प्रभारी तैनात हैं। प्रदेश भाजपा सरकार के मनमानी के चलते आज सभी परेशान हैं। हेल्थ वर्करों की समस्याएं नहीं सुनी जा रही है। वहीं अन्य कर्मचारी भी समस्याओं का निदान न होने से परेशान हैं। मुख्यमंत्री को इस पर जवाब देना चाहिए। देखा यह जा रहा है कि पंचायत एवं आजीविका मिशन प्रशिक्षण के नाम पर हजारों करोड़ों रुपए खर्च दिखाया जा रहा है जिसका कोई लाभ नहीं हो रहा है। केंद्रीय बजट में महंगाई, बेरोजगारी पर कोई चर्चा नही की गई। जबकि आज यह समस्या सबसे ज्यादा ज्वलंत है। चुनाव जीतने के लिए महान विभूतियों के नाम का सहारा लिया जाता है। चुनाव जीतने के बाद सबकुछ भुला दिया जाता है। जनता के सुख-दुख में सरकार को हमेंशा खड़ा होना चाहिए जो नहीं दिख रहा है। केवल चुनाव जीतने के लिए विकास यात्रा ही निकाली जा रही है। जिसमें झूंठे वायदे एवं प्रलोभन दिए जाएंगे। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आनंद बहादुर सिंह, हरिहर गोपाल मिश्रा, विनय सिंह, मनोज सिंह, सतीश सिंह भी उपस्थित रहे।

धान-गेहूं मामले के दोषियों पर क्यों नहीं हो रही कार्यवाई
पूर्व मंत्री एवं सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल ने मीडियाकर्मियों से चर्चा करते हुए कहा कि धान खरीदी केंद्र बघवार में करीब 200 बोरियों में भूसी व बालू पाए जाने एवं मझौली के नेबूहा कैम्प में हुए गेंहूं घोटाले के मामले में सही कार्यवाई नहीं की जा रही है। ऐसा आभाष होता है कि प्रशासन इस घोटाले को पूरी तरह से दबाने में लगा हुआ है। जिले में इसी वजह से लगातार घोटाले हो रहे हैं जो प्रकाश में आने के बाद भी सही जांच न होने के कारण दोषियों के विरुद्ध कार्यवाई नहीं हो पाती। इसको लेकर जिला प्रशासन को भी गंभीरता प्रदर्शित करनी चाहिए।

लोक सेवा गारंटी बनी लूट सेवा गारंटी
प्रदेश सरकार के लोक सेवा गारंटी केंद्रों पर निशाना साधते हुए पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि लोक सेवा केंद्रों से समय पर लोगों को वांछनीय दस्तावेजों की नकल नहीं मिल पा रही है। यदि आवेदक द्वारा सेवा सलाम नहीं किया गया तो आवेदन ही रिजेक्ट कर दिया जाता है। यही स्थिति किसानों के साथ भी बनी हुई है। सीमांकन के आवेदन साल भर से लंबित हैं। फिर भी सीमांकन का कार्य नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते किसान लगातार चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं।

[URIS id=12776]

Related Articles

Back to top button