हाथ से हाथ जोड़ो अभियान,भाजपा सरकार की नाकामीयां जन-जन तक पहुंचाएं:- बृजभूषण,जनविरोधी भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का लें संकल्प:- ज्ञान सिंह।

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान,भाजपा सरकार की नाकामीयां जन-जन तक पहुंचाएं:- बृजभूषण,जनविरोधी भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का लें संकल्प:- ज्ञान सिंह।
जिला प्रभारी बृजभूषण के मुख्य आतिथ्य जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ कार्यक्रम
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के तत्वाधान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सेमरिया द्वारा ग्राम पनवार में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का आयोजन किया गया, पनवार में आयोजित हाथ से हाथ जोड़ो अभियान कार्यक्रम जिला प्रभारी बृजभूषण शुक्ला के मुख्य आतिथ्य,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता एवं संगठन मंत्री दयाशंकर पांडे उपाध्यक्ष दिनेश पाठक,महामंत्री भूपेंद्र सिंह नन्हे, जिला पंचायत सदस्य केडी साकेत के विशेष आतिथ्य में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सेमरिया के अध्यक्ष अरविंद तिवारी संकट,द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो का आयोजन किया गया, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत प्रत्येक घर घर में जाकर आम जनमानस से मिलकर भाजपा सरकार की नाकामियां बताई गई एवं राहुल गांधी का संदेश पत्र के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया गया, जिला प्रभारी बृजभूषण शुक्ला ने हाथ जोड़ो अभियान ने कहा कि अभियान के माध्यम से 18 महीने की कमलनाथ सरकार की उपलब्धियां और 18 साल के शिवराज सरकार की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाना है अभियान में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा किए जा रहे जनविरोधी कार्यों का आरोपपत्र जन-जन तक अभियान के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के संदेश के माध्यम से 18 साल की भाजपा की नाकामियों और 18 महीने कांग्रेस सरकार की जन हितैषी नीतियों को भी जन जन तक अभियान के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है, अभियान के माध्यम से भ्रष्ट और निरंकुश भाजपा की सरकार को प्रदेश की सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया,
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में आज प्रमुख रूप से ज्ञानेंद्र सिंह सवाई लाल सिंह विक्रमादित्य सिंह अशोक सिंह विजय सिंह अजय सिंह मिठाई लाल कोल ओम प्रकाश मिश्रा साहिल सिंह मनीष सिंह सहित ब्लॉक पदाधिकारी सेक्टर पदाधिकारी ग्रामीण जन उपस्थित रहे।