मध्यप्रदेश

नारी शक्ति को जगाने की है जरूरत तभी समाज का होगा विकास : राहुल।

नारी शक्ति को जगाने की है जरूरत तभी समाज का होगा विकास : राहुल।
– चुरहट में मातृशक्ति सम्मेलन का हुआ आयोजन, राहुल ने कहा- अब नारियों को जागृत होने की है जरूरत..

सीधी: पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल का कार्यक्रम मातृशक्ति को लेकर चुरहट में आयोजित हुआ। इस दौरान उन्होने कहा कि नारी शक्ति को जगाने की जरूरत है। मातृ शक्ति के भरोसे ही पूरी शक्ति देश में मानी जाती है। उन्होने कहा कि आज नारियों के साथ अपमान हो रहा है। भाजपा सरकार कही न कहीं घोषणा कुछ करती है लेकिन बाद में बदल जाती है। उन्होने नगर पालिका अध्यक्ष के पति विजय गुप्ता की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी यह सोच रही कि चुरहट के व्यवसायी सहित नारियों का सम्मान हो। नारी शक्ति जागृत हो इसके लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जो निश्चित रूप से काविले तारीफ है।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सुबह घोषणा करते हैं लेकिन बाद में भूल जाते हैं। 18 वर्षों के बाद भी मामा कुछ नहीं कर रहे हैं। चुनाव नजदीक आते ही तरह-तरह की घोषणा करते हैं। मुंह से सुन लें यही जरूरी होता है। उन्होने कहा कि पूरे कार्यालय में बिना पैसे के काम नहीं होता। भ्रष्टाचार एवं कमीशनखोरी चरम पर है। हम भी मंत्री रहे हैं उस दौरान स्व. इन्द्रजीत कुमार भी मंत्री रहे हैं लेकिन इस तरह का भ्रष्टाचार कभी नहीं हुआ। जब ऊपर वाले पैसा लेते हैं तो नीचे वाले को पैसा लेने के लिए कमीशन लेना पड़ता है। ऐसी स्थिति में अब नारी शक्ति को जागृत होने की जरूरत है। एकजुटता के साथ यदि नारी शक्ति सजग होगी तो निश्चित रूप से भ्रष्टाचार भाजपा का जो गढ़ बना था उसे समाप्त कर दिया जाएगा। इसके लिए युवाओं को भी आगे आने की जरूरत है। राहुल ने कहा कि हम चुरहट की जनता के लिए समर्पित भाव से काम करते हैं। पूरे प्रदेश में हमने नेता प्रतिपक्ष के रूप में लोगों की भलाई किए। सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़े। आज अब परिवर्तन की लहर फिर शुरू है, 2023 में आने वाले विधानसभा चुनाव में परिवर्तन की लड़ाई लडऩा ही महत्वपूर्ण रहेगा। उन्होने कहा कि चुरहट नगर परिषद में हर हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिले यह मेरा प्रयास रहता है। नगर परिषद अध्यक्ष मोनिका गुप्ता को भी लेकर उन्होने कहा कि उनके माध्यम से चुरहट नगर परिषद में विकास का काम हो रहा है। वहीं उपाध्यक्ष अजय पाण्डेय की भी तारीफ करते हुए उन्होने कहा कि वह विकास के लिए काम कर रहे हैं। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष मोनिका गुप्ता ने उद्बोधन में कहा कि अजय सिंह राहुल ने हमे तो दायित्व सौपा है उस पर हम सदैव काम कर रही हूं। नगर परिषद के विकास के लिए मेरा दृढ़संकल्प हैं कि आवास योजना व राशनकार्ड, रोड निर्माण, नाली निर्माण सहित हर मामले में काम करूंगी। गरीब जनता के हितों के लिए काम करना ही मेरा मुख्य उद्देश्य रहेगा।

नगर का विकास करना पहली प्राथमिकता : ज्ञान
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने कहा कि चुरहट नगर परिषद के विकास को लेकर अध्यक्ष सहित सभी कमेटी के एवं पार्षदगण मिलकर काम कर रहे हैं। यहां विकास करना पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होने कहा कि अजय सिंह राहुल भैया के निर्देश पर इस परिषद को आदर्श के रूप में मनाया जाय। साथ ही सरकार को लेकर उन्होने कहा कि भाजपा विकास को लेकर कोई काम नहीं करती। दिखावे की राजनीति करती है। आज हर जनता परेशान हैं, लेकिन लोगों द्वारा शिकायतों के बाद भी प्रशासनिक अमले कार्यवाही करने से परहेज करते हैं।

इनकी रही उपस्थिति
पूरे कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों में नगर पालिका सीधी अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा, पूर्व विधायक प्रतिनिधि भारत सिंह, पूर्व जनपद अध्यक्ष रामपुर नैकिन केडी सिंह, पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी रूद्र प्रताप सिंह बाबा, नगर पालिका जिला उपाध्यक्ष सीधी दान बहादुर सिंह चौहान, सुखेन्द्र सिंह बडख़रा, मानिक सिंह, रतिभान पटेल, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष यज्ञलाल कोल, बृजेन्द्र बहादुर पटेल, रामजी गुप्ता, बैजनाथ सिंह, नीलम सिंह, ममता लक्ष्मी सिंह, स्नेहलता, राम सिंह, ज्ञानेन्द्र पटेल सरपंच पचोखर, रमाकांत पाण्डेय अध्यक्ष मंडल चुरहट, अजय पाण्डेय उपाध्यक्ष नगर पालिका चुरहट, रामसुमिरन सेन सेवा दल, शेर बहादुर सिंह, जगदीश गुप्ता, सुखेन्द्र सोनी, सीमा साकेत, मो. सरीफ खान, तीरथ साहू, परदेशी केवट, सम्पत्ति गुप्ता बादल, शिवकुमार पटेल, राजन सिंह मवई सरपंच, अंजनी गुप्ता, रवि गुप्ता, शैलेन्द्र नामदेव, विजय गुप्ता, संजय सिंह संजू, दिनेश सिंह, शिवकुमार वर्मा, प्राशू गुप्ता, विनोद गुप्ता, आशीष गुप्ता, बृजेश सहित बार्ड क्रमांक 1 से 15 तक पार्षदों में अफजल खान, राजकुमारी, शिवमंगल पटेल, सुदर्शन पटेल, यज्ञलाल कोल, मोतीलाल, बंटल बंशल, लीलावती, अवधलाल केवट, बीरभान पटेल पूर्व पार्षद, किरण रजनीश पटेल, उमेश गुप्ता, सुदर्शन पटेल सैनिक रिटयर्ड, कल्पना विरेश प्रतापति, अंजली पटेल, विपिन पटेल, राहुल गुप्ता, बाकेश पटेल सहित काफी लोगों की उपस्थिति रही।

[URIS id=12776]

Related Articles

Back to top button