14 फरवरी से कुसमी मे विकास यात्रा की होगी शुरुआत,मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने दी जानकारी।

14 फरवरी से कुसमी मे विकास यात्रा की होगी शुरुआत,मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने दी जानकारी।
अमित श्रीवास्तव
सीधी जिले के कुसमी जनपद पंचायत मे विकास यात्रा की शुरुआत 14 फरवरी से कुसमी में की जायेगी जिसकी तैयारी कुसमी के ग्राम पंचायतो मे जोर शोर से की जा रही है। कुसमी जनपद पंचायत में पदस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि 14 फरवरी से विकास यात्रा की शुरुआत कुसमी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत दुआरी, कोडार, भगवार, कुसमी एवं जूरी 5 गांव से विकास यात्रा की शुरूआत की जाएगी,इन पंचायतों में विधायक कुंवर सिहं टेकाम सहित खण्ड स्तरीय समस्त विभाग के विभागाप्रमुख रहेगे जहां विधायक गावो मे पहुंचकर लोगो से रूबरू होगे वहा उत्कृष्ट कार्य करने बालो का सम्मान किया जायेगा,एवं शासन की योजनाएं पंचायत मे किस तरह से चल रही है। कितनो को लाभ दिया जा चुका है इसकी समीमा की जायेगी।इन 5पंचायतो मे जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं।