मध्यप्रदेश

भाजपा के राज में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर: -ज्ञान सिंह।

भाजपा के राज में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर: -ज्ञान सिंह।

सीधी विधानसभा के ग्राम अमरवाह में कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के मुख्य आतिथ्य में सीधी विधानसभा अंतर्गत सेमरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा महामंत्री नवीन सिंह,केडी साकेत (जिलाध्यक्ष अनु.जा.प्रकोष्ठ कांग्रेस,जिला पंचायत सदस्य)
जिला महामंत्री भूपेंद्र सिंह नन्हे
प्रदेश सचिव अजीत सोनवर्षा
ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद तिवारी संकट,प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती रीना सिंह,ज्ञानेंद्र सिंह की उपस्थिति में “हाथ से हाथ जोडो कार्यक्रम” ग्राम पनवार में आयोजित कर सघन जन सम्पर्क किया गया एवं ग्राम वासियों से को भाजपा की जनविरोधी नीतियों से अवगत करा राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का संदेश जन जन तक पहुंचाया गया।

जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के माध्यम से राहुल गांधी जी, एवं प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आम जनमानस एकजुट है मोदी के मित्र अदानी ने आम जनता के खून पसीने की कमाई को लूटने का काम किया है इसमें भाजपा नेताओं की भी मौन स्वीकृति है बिजली के बिल में बेतहाशा वृद्धि हुई है किसान खाद बीज पानी के लिए परेशान है महंगाई बेरोजगारी चरम पर है आने वाले विधानसभा चुनाव में आप सब इस भ्रष्ट और निरंकुश भाजपा सरकार को प्रदेश की सत्ता से बेदखल करे। आयोजित कार्यक्रम में जिला कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी वरिष्ठ कांग्रेस जन स्थानीय कांग्रेस जन सहित भारी संख्या में ग्राम वासी सम्मिलित रहे।

[URIS id=12776]

Related Articles

Back to top button