मध्यप्रदेश
आमगांव में विधायक ने वृद्धजनों का सम्मान पेंशन एवं खाद्यान्न स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरित कर कई लाखो के कार्यो का किया लोकार्पण।

आमगांव में विधायक ने वृद्धजनों का सम्मान पेंशन एवं खाद्यान्न स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरित कर कई लाखो के कार्यो का किया लोकार्पण।
प्रवीण शुक्ला
सीधी जिले के कुसमी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत आमगांव में विकास यात्रा पहुंची हुई थी,जहां विधायक कुंवर सिंह टेकाम जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिंह ,सरपंच श्याम बती सिहं जनपद सदस्य जमुनी देवी वीणा सिहं,एसडीएम आर के सिन्हा , मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस एन द्विवेदी ,आजाद सिंह एवं समस्त क्षेत्रीय नेताओं एवं खंड अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में वृद्धजनों का सम्मान करते हुए उन्हें पेंशन एवं खाद्यान पात्रता पर्ची में नाम स्वीकृत का प्रमाण पत्र वितरित किया है वही आमगांव पंचायत मे 28.54 लाख के कार्यों का लोकार्पण विधायक ने आमगांव में किया है।