मध्यप्रदेश
भाजपा की विकास यात्रा तभी सार्थक होगी जब मुख्यमंत्री सीधी मऊगंज रोड को दे टू लेन की सौगात : विकास।

भाजपा की विकास यात्रा तभी सार्थक होगी जब मुख्यमंत्री सीधी मऊगंज रोड को दे टू लेन की सौगात : विकास
– यात्रा के बहाने वाहवाही लूटने के वजाय अब जनता के हितों को भी न किया जाय दरकिनार।
सीधी। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम चुरहट विधानसभा अंतर्गत लहिया में होना है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को यहां आने वाले हैं, हम तो मुख्यमंत्री से यही मांग करते हैं कि विकास यात्रा एवं भाजपा के चुरहट विधायक द्वारा शिव संकल्प यात्रा का तभी सार्थक परिणाम होगा जब सीधी से मऊगंज रोड को टू लेन में परिवर्तित किया जाय। यह बात प्रदेश किसान कांग्रेस मंत्री विकास चौहान पिंकू ने कहा है। उन्होने कहा कि कार्यक्रम तो आयोजित होते हैं लेकिन क्षेत्र के विकास को लेकर लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। चुनाव आने वाला है जिस वजह से मुख्यमंत्री भी आएंगे तमाम सभाएं भी होगी लेकिन जनता के हितों को लेकर कोई सार्थक पहल नहीं हो पा रहा है। इसका क्षेत्र की जनता के लिए दुख है।
कांग्रेस के युवा नेता विकास चौहान ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विकास यात्रा को लेकर आ रहे हैं। हमारी तो यही मांग है कि यह विकास यात्रा एवं शिव संकल्प यात्रा का तभी सार्थक परिणाम मिलेगा जब सीधी से मऊगंज रोड को टू लेन में परिणित करने के लिए उनके घोषणा की जाय। हालात यह है कि इन दिनों सीएम के आगमन को लेकर इस रोड में सफर करने वाले काफी परेशान हैं। यहां तक कि सीधी से मऊगंज तक काफी जाम लगा रहता है। वाहनों का आवागमन इतनी ज्यादा संख्या में बढ़ गई है कि इस मार्ग से निकलना मुश्किल हो गया है। जहां एक घंटे में सफर होता था अब स्थिति यह है कि जाम के कारण 2 से 3 घंटे लग रहे हैं। इसके पहले भी बहरी से अमिलिया मार्ग में जोगदहा पुल बंद होने के कारण इसी मार्ग से अन्य वाहन भी आ-जा रहे हैं।
जिस वजह से वाहनों का दवाब बढ़ गया है वहीं मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर हालात यह हो गई है कि यहां आम पब्लिक को निकलना मुश्किल हो गया है। आखिर मुख्यमंत्री विकास यात्रा एवं संकल्प यात्रा के समापन में आ रहे हैं। उनका दायित्व होता है कि इस व्यस्ततम मार्ग को टू लेन में परिवर्तित करें। यदि मुख्यमंत्री द्वारा यह प्रयास किया जाएगा तो उनकी सबसे बड़ी विकास यात्रा मानी जाएगी अन्यथा दिखावे के लिए तो मुख्यमंत्री की घोषणाएं एवं यात्राएं पहले की तरह मानी जा सकती है।
कोरेक्स एवं गांजा का गढ़ बन चुका है पटपरा थाना क्षेत्र
कांग्रेस के युवा नेता विकास चौहान पिंकू ने कहा कि चुरहट विधानसभा अंतर्गत पटपरा थाना क्षेत्र कोरेक्स एवं गांजा के क्षेत्र में गढ़ बनता जा रहा है। यहां थाना प्रभारी इसी मामले में नप चुके हैं, तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्यवाही हुई लेकिन आखिरकार जो इस कारोबार में लिप्त हैं उस पर कार्यवाही क्यों नहीं होती है। कही न कहीं सत्ता के नेताओं का संरक्षण होने के कारण इस तरह का मादक पदार्थ की बिक्री हो रही है। नशीली मादक पदार्थ पूरे क्षेत्र में जोरो पर चल रहा है। थाना के प्रभारी बदलने या पुलिस कर्मियों को हटाने से व्यवस्था नहीं बदलेगी। उनका कहना है कि व्यवस्था तभी बदलेगी जब पूरा सिस्टम बदले, सत्ता के नेता खुद स्वभाव को बदले जो इस नशीले कारोबार में लिप्त हैं उन पर त्वरित कार्यवाही हो तभी तो विकास यात्रा मानी जाएगी।