मध्यप्रदेश

भाजपा सरकार ने निहत्थे ग्रामीणों पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज निंदनीय: कमलेश्वर पटेल।

सीधी जिले के अमल्लकपुर/ लहिया
गांव का मामला।

भाजपा सरकार ने निहत्थे ग्रामीणों पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज निंदनीय: कमलेश्वर पटेल

भाजपा की अधर्मी सत्ता,’पाप और श्राप की भागी।

सीधी ज़िले के लहिया डिहुली में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में निर्दोष जनता पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया, यह निंदनीय है।
जनता को अपनी बात रखने के लिए मुख्यमंत्री से मिलना चाह रहे थे और शासन-प्रशासन ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा यह कहां का न्याय है ?
प्रशासन से मुख्यमंत्री से मिलने की पीड़ित परिवार द्वारा की जा रही मांग को लेकर निर्दयता और बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज कर दौड़ा-दौड़ा कर जानवरों की तरह पीटा गया। यही नहीं, भाजपा सरकार की पुलिस ने निहत्थे पीड़ित ग्रामीणों पर जमकर लाठियां भांजी।
विधायक श्री पटेल ने कहा कि
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक श्री कमलेश पटेल की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर बगैर कारण जबरदस्त लाठी चार्ज हुआ और अनेक लोग घायल हुए हैं।
ऐसे स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाएंगे ?अन्नदाता को दौड़ा-दौड़ा कर मारेंगे ?चाहे मंदसौर की घटना हो शिवपुरी की हो देवास की हो आदिवासी,किसानों व नौजवानों पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया जा रहा है।

विधायक श्री पटेल ने कहा कि सड़क से लेकर सदन तक हम इसका तीव्र विरोध करेंगे और निर्दोष,निहत्थे किसानों के हमलावरों शासन प्रशासन को सबक सिखाएंगे।
विधायक श्री पटेल ने आगे कहा कि
दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा सरकार किसानों व आमजन को निरंतर निशाना बना रही है।
विधायक श्री पटेल ने आगे बताया की
भाजपा की अधर्मी सत्ता को सरकार में बने रहने का हक नहीं है। सरकार ने अराजकता की सारी हदें पार कर दी है।
विधायक श्री पटेल ने कहां की मुख्यमंत्री ने अन्नदाता किसानों का अपमान किया है।
इस दुष्कर्म का सबक प्रदेश की बहादुर जनता भाजपा को जरूर सबक सिखाएगी।

[URIS id=12776]

Related Articles

Back to top button